*कौन है सौम्या चौरसिया कैसे SDM से बनी ‘सुपर सीएम’, भूपेश बघेल की उप सचिव, जो कोल लेबी घोटाले में आरोपी*

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ की राज्य सेवा में अधिकारी रही सौम्या चौरसिया का नाम प्रदेश में हुए कोल लेबी घोटाले से जुड़ा हुआ है। सौम्या के खिलाफ जांच एजेंसियों की ओर से लगातार कार्रवाई जारी है। मंगलवार को ही एसीबी-ईओडब्ल्यू ने कोल घोटाला मामले में निलंबित अफसर की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। जानिए कौन है ये सौम्या चौरसिया।

बता दें कि सौम्या चौरसिया राज्य की प्रशासनिक सेवा में पदस्थ अधिकारी थी। भूपेश बघेल सरकार के समय वह मुख्यमंत्री की उप सचिव रह चुकी हैं। 2008 में राज्य सेवा के लिए चयनित सौम्य भूपेश बघेल की करीबी रहीं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के 3 दिन बाद ही भूपेश बघेल ने उन्हें अपना उप सचिव बना दिया था। भूपेश सरकार के दौरान सौम्या को प्रदेश की सबसे अधिक प्रभावशाली और ताकतवर अधिकारी माना जाता था।

छत्तीसगढ़ के कोरबा के एक मध्यम परिवार में जन्मी सौम्या तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद 2008 में सीजीपीएसी की परीक्षा पास की। 2011 में ट्रेंनिंग के बाद उन्हें सबसे पहले पेंड्रा और बिलासपुर में एसडीएम का पद पर पोस्टिंग मिली। 2011 में उनका ट्रांसफर दुर्ग जिले में होता है। वहां वह भिलाई और पाटन की एसडीएम रहती हैं। पाटन विधानसभा से ही भूपेश बघेल विधायक हैं।

2016 में सौम्या को भिलाई, चरोदा नगर निगम की पहली आयुक्त के पद पर नियुक्त किया जाता है। उसके उनका ट्रांसफर रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त के पद पर होता है। मुख्यमंत्री की उप सचिव बनने से पहले तक सौम्या रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्त के पद पर ही रहती हैं। 2018 में प्रदेश में कुर्सी पलटती है। भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बनते हैं और 3 दिन बाद सौम्या चौरसिया उप सचिव बनती है।

सौम्या चौरसिया का अतौर अधिकारी भूपेश सरकार में कद इतना बड़ा हो गया था कि उन्हें सचिवालय और मंत्रालय के गलियारों में उन्हें सुपर सीएम कहा जाने लगा था। उनकी की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उप सचिव के पद पर नियुक्ति के कुछ समय बाद ही उन्होंने मुख्यमंत्री सचिवालय में अपनी कड़ी पकड़ बना ली थी। यहां तक कि सौम्या राज्य के वरिष्ठ आईएएस आईपीएस अधिकारियों तक को निर्देशित करने लगी थीं। वह मुख्यमंत्री की सबसे करीबी अधिकारी बन गई थी, इसी कारण सुपर सीएम नाम चलने लगा था।

सौम्या चौरसिया पर आरोप है कि भूपेश बघेल सरकार में कोल लेबी से करोड़ों की अवैध वसूली की है। इसी मामले में 2020 में प्रदेश में कई जगहों पर आयकर विभाग के छापे पड़े थे। इस दौरान सौम्या चौरसिया के घर भी छापा पड़ा। इस छापे में सौम्या के घर से 100 से अधिक का अवैध नकद बरामद हुआ था। आयकर विभाग ने इस कार्रवाई को लेकर जो बयान जारी किया था, उसमें कहा था कि प्रदेश भर में छापों के दौरान 150 करोड़ से अधिक के अधिक की अवैध संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मिलने की बात कही थी। इसी मामले में सौम्या चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई हुई।

  • Related Posts

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़,रमज़ान मुबारक के पुरनूर मौक़े पर महज़ 5 साल की उम्र में मोहम्मद अक़दस पोता,मोहम्मद अकबर (पूर्व मंत्री) के बड़े भाई,मरहूम मोहम्मद…

    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    सियासत दर्पण न्यूज रायपुर छत्तीसगढ़ की रिपोर्ट रायपुर, सियासत दर्पण न्यूज़,नीरज माखीजा, अमित माखीजा,कमल माखीजा, सतगुरु कृपा इंटर प्राइजेस और गुरुकृपा इंटर प्राइजेस उरला रायपुर छत्तीसगढ़ के सौजन्य से चैत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,, सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,चैत्री चंद की माखीजा परिवार ने दी प्रदेश वासियो को बधाई,,भाईचारा, शिक्षा, एकता,भूखो को खाना खिलाने के संदेश पर दिया जोर*

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 9 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 10 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 5 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    You cannot copy content of this page