*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात : जिले के दो सड़कों के निर्माण के लिए 11 करोड़ 44 लाख रुपए की मंजूरी, झारखंड राज्य को जोड़ेगी यह मार्ग, आवागमन की बढ़ेगी सुविधा*

रायपुर  ।(सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों के विकास की दिशा में लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर जिले के दुलदुला क्षेत्र के लिए दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी गई है।पहला मार्ग छेरडांड से टुकुटोली पहुँच मार्ग है, जिसकी लागत 5 करोड़ 48 लाख रुपए स्वीकृत हुई है। यह सड़क बनने से ग्रामीण अंचल के लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा होगी और क्षेत्र के कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरा मार्ग टुटिअम्बा से कादोपानी, झारखंड पहुँच मार्ग तक का निर्माण है, जिसके लिए 5 करोड़ 96 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। यह सड़क न केवल छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को सुविधा प्रदान करेगी बल्कि सीधे झारखंड राज्य को भी जोड़ेगी, जिससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन, व्यापार और सामाजिक संपर्क और सुदृढ़ होगा।ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को इस सौगात के लिए आभार जताया और कहा कि सड़कों का जाल बिछने से क्षेत्र का समग्र विकास होगा।

जिले में बिछ रहा है सड़कों का जाल

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले को एक के बाद एक सौगातें मिल रही हैं,सड़क निर्माण के लिए मिली नई मंजूरियों से अब गांव–गांव तक आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों को कीचड़ और धूल से निजात मिलेगी, वहीं मुख्य मार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलने से लोगों की यात्रा आसान होगी।जिले में बिछने वाले सड़कों का यह जाल आने वाले समय में विकास की नई तस्वीर गढ़ेगा।

  • Related Posts

    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी के एक बड़े निजी अस्पताल रामकृष्ण केयर में मंगलवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान तीन युवक उसमें गिर गए।…

    *मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात*

    रायपुर – रीवा हवाई सेवा के लिए की मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 0 views
    *सरगुजा में बड़ा घोटाला: कॉन्स्टेबल पर 27 लाख की गड़बड़ी का आरोप, हाई कोर्ट ने दिए जांच के आदेश*

    *कोरबा में भीषण हादसा: कोयला लोड ट्रेलर बाइक पर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 0 views
    *कोरबा में भीषण हादसा: कोयला लोड ट्रेलर बाइक पर पलटा, तीन युवकों की मौके पर मौत*

    *जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 10 से ज्यादा बच्चे घायल*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *जांजगीर-चांपा में बड़ा हादसा: ट्रैक्टर से टकराकर पलटी स्कूल वैन, 10 से ज्यादा बच्चे घायल*

    *पेंड्रारोड कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वालों को 10 साल की सजा*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *पेंड्रारोड कोर्ट का बड़ा फैसला: नाबालिग से दरिंदगी करने वालों को 10 साल की सजा*

    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 1 views
    *रामकृष्ण केयर अस्पताल में दर्दनाक घटना: टैंक में गिरने से दो युवकों की जान गई*

    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 3 views
    *नशे में धुत पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच जमकर मारपीट*

    You cannot copy content of this page