*रायपुर में रईसजादों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में रईसजादों की स्टंटबाजी का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें 15-20 कारों का काफिला 3 थानों को होकर गुजरा है। छत्तीसगढ़ में इन दिनों बर्थडे सेलिब्रेशन का अंदाज खतरनाक होता जा रहा है। कभी केक काटने के लिए हथियार तो कभी लग्जरी कारों से सड़क पर स्टंटबाजी होती है। अब रायपुर से ऐसे ही वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रईसजादों का काफिला नेशनल हाईवे पर फिल्मी स्टाइल मे सिविल लाइन पुलिस ने FIR दर्ज की। रायपुर SSP लाल उमेद सिंह ने बताया कि 15 लोगों को गिरफ्तार कर सेंट्रल जेल भेजा गया है। 8 गाड़ियां की पहचान की गई है, जिसमें 6 गाड़ियां जब्त की गई हैं। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के मीम्स भी बनाए और जारी किए हैं। वीडियो में दिख रहा है कि करीब 15–20 लग्जरी गाड़ियों का काफिला केनाल रोड से नेशनल हाईवे होते हुए आरंग की तरफ बढ़ रहा है। युवक महंगी कारों की खिड़कियों और सन-रूफ से लटककर जानलेवा स्टंट कर रहे हैं। युवक बेखौफ होकर नेशनल हाईवे पर रौब दिखा रहे हैं। ये काफिला 3 थानों से होकर गुजरा। काफिले की गाड़ियों में हूटर और सायरन भी लगे हैं। वीडियो में गाड़ियों के चारों इंडिकेटर जलते हुए दिख रहे हैं। ये काफिला एक युवक के जन्मदिन सेलिब्रेशन के नाम पर निकला था। युवकों ने गैंगस्टर वाले सॉन्ग ‘AK-47’ समेत कई गानों पर रील भी बनाए हैं। ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page