*PM की मन की बात नहीं सुनी…प्राइवेट-पार्ट पर मारी लात*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी नेता ने पुजारी को पीटा। कांग्रेसियों ने थाना घेरा। रायपुर में PM मोदी की मन की बात नहीं सुनने पर बीजेपी OBC मोर्चा के अध्यक्ष उदय वराड़े ने दुर्गा मंदिर के पुजारी के प्राइवेट पर लात मारी है। पुजारी को लोहे की रॉड से पीटा है। हाथ में गंभीर चोटें आईं। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित पुजारी का नाम ऋषि तिवारी है, जो EWS कॉलोनी शिवाजी रेसीडेंसी कमल विहार सेक्टर में रहता है। मारपीट के बाद FIR नहीं लिखी जा रही थी, जिसके बाद कांग्रेसियों ने थाने में जमकर हंगामा किया। इसके बाद FIR हुई है। दरअसल,कमल विहार सेक्टर निवासी ऋषि तिवारी जोरा के दुर्गा माता मंदिर में पूजा कराकर लौट रहे थे, तभी उदय वराड़े और उनके समर्थक शिवाजी रेसीडेंसी गार्ड रूम के पास लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रधानमंत्री की मन की बात सुन रहे थे। इस दौरान ऋषि ने कार्यक्रम सुनने से मना कर दिया। उदय ने पुजारी से बदसलूकी की और गालियां दीं। विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में पीड़ित के प्राइवेट पार्ट समेत हाथ में गंभीर चोटें आईं। पुजारी ऋषि तिवारी ने बताया कि मारपीट के बाद वह टिकरापारा थाना पहुंचे। शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। वे लगभग डेढ़ घंटे थाने में बैठे रहे। पुलिस से परेशान होकर कांग्रेस नेता पंकज शर्मा को फोन कर मामले की सूचना दी। पुजारी ने बताया कि पंकज शर्मा जब थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की, तो स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। थाने में लगभग तीन घंटे तक पुलिस और नेताओं के बीच तीखी बहस हुई। कांग्रेस नेताओं ने आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR की मांग की। थाना परिसर में हुए हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच तीखी बहस हो रही है। कांग्रेस नेताओं ने कार्रवाई न होने पर थाने के सामने धरने पर बैठने की चेतावनी दी। पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इसके बाद FIR हुई। कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने दैनिक भास्कर से बताया कि बीजेपी नेता ने मारपीट की है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। आंदोलन की चेतावनी के बाद FIR दर्ज हुई। संवेदनशील मामलों पर पुलिस को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पुरानी बस्ती CSP राजेश देवांगन ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी उदय वराड़े के खिलाफ FIR दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जा चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से बयान लेने के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल FIR सेंसटिव मोड में है।

 

  • Related Posts

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page