*रायपुर में प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को चाकू से मार-डाला*

रायपुर/बिलासपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में नाबालिग गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर दी। लॉज में जांच करती हुई पुलिस। रायपुर के स्टेशन रोड स्थित एवॉन लॉज में नाबालिग प्रेग्नेंट गर्लफ्रेंड (16) ने बॉयफ्रेंड की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गर्लफ्रेंड ने युवक पर 5 बार चाकू से वार किया है। गर्दन-पीठ समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं। जानकारी के मुताबिक मृत युवक का नाम मोहम्मद सद्दाम (20) है, जो बिहार का रहने वाला था। रायपुर के एक कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। युवक की हत्या करने के बाद गर्लफ्रेंड ट्रेन से अपने घर बिलासपुर भाग गई थी, लेकिन बाद में सरेंडर कर कहा कि मैंने अपने बॉयफ्रेंड को मार दिया।दरअसल, बॉयफ्रेंड मोहम्मद सद्दाम अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड ​​​के साथ ​27 सितंबर को एवॉन लॉज पहुंचा था। इसके बाद 27 सितंबर को वह नाबालिग के साथ लॉज से बाहर निकलते हुए दिखा, लेकिन 28 सितंबर को वह नहीं निकला। 28 सितंबर को सिर्फ नाबालिग लॉज से बाहर आती दिखी। लॉज में 29 सितंबर को न लड़का और न लड़की कोई नजर नहीं आए। इसके बाद लॉज के स्टाफ ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा खुला नहीं। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार शाम को गंज पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान गंज पुलिस के अनुसार लॉज पहुंचकर दूसरी चाबी से रूम खुलवाया, तो खून से सनी सद्दाम की लाश पड़ी थी। सद्दाम की गर्दन-पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चाकू से गोदने के निशान हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वारदात के बाद नाबालिग ने लॉज का रूम बाहर से बंद कर दिया था। रेलवे ट्रैक पर चाबी फेंककर ट्रेन से बिलासपुर भाग गई थी। इसके बाद वह अपने घर कोनी पहुंची। घर में अपनी मां को वारदात की जानकारी दी। इसके परिजन नाबालिग लड़की को लेकर कोनी थाना पहुंचे। इस दौरान नाबालिग ने बिलासपुर पुलिस से बताया कि वह गर्भवती है। शादी को लेकर प्रेमी के साथ झगड़ा हुआ। प्रेमी ने लॉज में जान से मारने की धमकी दी। दोनों के बीच रात में जमकर विवाद हुआ। इसके बाद झगड़ा शांत होते ही रात में दोनों सो गए। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सुबह 3 बजे उठी। अपने प्रेमी की धमकियों से वह डर गई थी। सद्दाम सो रहा था और उसने उस पर चाकू से कई बार वार किए, जिससे उसकी तुरंत मौत हो गई। मर्डर के बाद कमरा बाहर से बंद कर भाग गई। सद्दाम का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गई थी। बिलासपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को रायपुर पुलिस को सौंप दिया है। रायपुर पुलिस लड़की को पकड़ कर ले आई है। नाबालिग से पुलिस वारदात के संबंध में पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही क्या नाबालिग लड़की लॉज में आईडी दिखाकर रुकी थी या फिर ऐसे ही कमरा दे दिया गया था, इसका भी पुलिस पता लगा रही है।

  • Related Posts

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़। हज 2026 के लिए नागपुर के अंतराष्ट्रीय विमानतल से अकाशा एयरलाइंस की फ्लाइट से अब तक राज्य के 292 हज यात्री नागपुर…

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *राज्य के 292 हजयात्री नागपुर से मदीना शरीफ के लिए हुए रवाना,, मिर्ज़ा एजाज बेग,, चेयरमैन छ ग राज्य हज कमेटी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    You cannot copy content of this page