*अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए रिश्तेदारों ने मां-बेटी को मारने की दी सुपारी*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) एसईसीएल में अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए मल्हार के खईयापारा में रहने वाली महिला और उसकी बेटी की हत्या कराने के लिए सुपारी देने का मामला सामने आया है। सुपारी लेने वालों ने घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घायल युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के साथ साजिश करने वालों को पकड़ लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, मल्हार के खईयापारा में रहने वाली सतरूपा श्रीवास गृहणी हैं। वे अपनी बेटी बृहस्पती श्रीवास के साथ रहती हैं। शुक्रवार 26 सितंबर की सुबह नींद खुलने के बाद वे मुंह हाथ धोने के लिए घर के बाहर जा रही थीं। जैसे ही वे घर के पीछे का दरवाजा खोली दो नकाबपोश लोगों ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान उन्होंने शोर मचाया तो बृहस्पति भी वहां पहुंच गई। नकाबपोश ने उन पर भी लाठी से हमला किया।

मां बेटी के शोर मचाने पर आसपास के लोग उनके घर की ओर आने लगे। इसकी जानकारी होने पर हमलावर वहां से भाग निकले। पड़ोसियों के पहुंचने पर मां-बेटी ने घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

युवती की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पता चला कि महिला का पति एसईसीएल में नौकरी करता था। उसके पति की मौत हो चुकी है। इसके बाद महिला के पेंशन और उसकी बेटी को अनुकंपा नियुक्ति की प्रतिक्रिया चल रही है। उसके ससुराल वाले अनुकंपा नियुक्ति पाने के लिए साजिश रच रहे थे। उन्होंने गांव के दो लोगों को सुपारी देकर महिला की हत्या करने के लिए कहा।

पांच लाख में सौदा तय होने के बाद आरोपित महिला के घर जाकर हमला कर दिए। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें हमलावर और साजिश में शामिल लोग हैं।

  • Related Posts

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,आज बरोज़ जुमेरात बमुताबिक़ 19 मार्च 2026 बाद नमाज़े मगरिब मदरसा इस्लाहुल मूस्लेमीन वा दारूल यतामा बैजनाथ पारा रायपूर में माहे शव्वालुल…

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के सांधीपारा के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आकर सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित बस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,,माहे शव्वाल 1447 हि का चाँद नज़र नहीं आया,ईद 21 मार्च को,मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन रायपुर*

    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    • By SIYASAT
    • March 19, 2026
    • 7 views
    *रायपुर,मरहूम मोहम्मद अख्तर साहब के पोते,,,मोहम्मद अक़दस उम्र 5 साल,, ने रखा पहला रोजा,,तमाम मुसलमानो के लिए किया दुआ-ऐ-खैर,देखे वीडियो,,सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर*

    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *रतनपुर में बस की टक्कर से छात्र की दर्दनाक मौत*

    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर में ED का नया ठिकाना: पुराने मेयर बंगले में खुलेगा कार्यालय*

    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 2 views
    *बीजापुर के बाद कोंटा में भी शर्मनाक मामला: आवासीय विद्यालय की नाबालिग छात्रा गर्भवती*

    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    • By SIYASAT
    • March 18, 2026
    • 4 views
    *रायपुर के शास्त्री मार्केट से होगी शुरुआत; अब 24 घंटे मिलेगा राशन*

    You cannot copy content of this page