*गांव में मिला पति-पत्नी की शव, 12 साल पहले किया था प्रेम विवाह*

बिलासपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) रतनपुर क्षेत्र के जोगी अमराई गांव में बुधवार की सुबह सनसनीखेज घटना सामने आई है। गांव में महिला की खून से सनी लाश खेत के मेढ़ पर मिली है। उसके पति का शव कुछ दूर पर फांसी पर लटक रहा था। गांव वालों की सूचना पर पुलिस ने पति-पत्नी का शव कब्जे में लेकर चीरघर भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका है कि पत्नी की हत्या के बाद पति ने फांस लगा ली है। पीएम रिर्पोट से पूरा मामला स्पष्ट होगा।

रतनपुर थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत ने बताया कि जोगी अमराई में रहने वाले अमित कुमार इंदुआ ने करीब 12 साल पहले अंजू से प्रेम विवाह किया था। दोनों के 10 वर्षीय बेटी और सात वर्षीय बेटा। मंगलवार को दंपती अपने बच्चों के साथ रतनपुर स्थित महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। रात को घर लौटने के बाद सभी भोजन कर सो गए।

थाना प्रभारी के अनुसार, अगले सुबह अंजू और अमित घर में नहीं थे। जिसके बाद स्वजन खेत की ओर गए। वहां उन्हें अंजू की लाश मेढ़ पर और अमित की लाश पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। घटना की जानकारी मिलने पर अमित की मां दुरपति बाई गांव के लोगों के साथ मौके पर पहुंचीं।

बेटे और बहू की लाश देखकर वह बेहोश हो गईं। पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में महिला के चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस अंजू के मायके वालों से पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही गांव वालों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है।

  • Related Posts

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    भिलाई। (सियासत दर्पण न्यूज़) जेल से छूटे एक बदमाश ने पुरानी रंजिश और गवाही का बदला लेने के लिए मंगलवार रात करीब 10 बजे दो युवकों पर हमला कर दिया।…

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण में खुशबू की उच्च महत्वाकांक्षा उभरकर सामने आई है। बेमेतरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष बनकर वह भी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    You cannot copy content of this page