*छत्तीसगढ़ में रात 12 बजे बार-खुले मिले तो होंगे सील*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर के बार-पब और होटलों में हो रहे नियमों के उल्लंघन पर आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाई है। आबकारी आयुक्त ने बुधवार को प्रदेश भर में बार का संचालन करने वाले कारोबारियों की बैठक लेकर नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। आबकारी आयुक्त आर. संगीता ने कारोबारियों को स्पष्ट कहा कि रात 12 बजे के बाद बार खुला मिलेगा, तो सील होगा। कारोबारियों के अलावा बैठक में मौजूद अफसरों को भी नियमत: जांच करने और लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की बात आबकारी आयुक्त ने दोहराई है।बैठक में मौजूद छत्तीसगढ़ होटल एंड रेस्टारेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष तरंजीत होरा ने बताया कि प्रदेश भर से 55 से ज्यादा कारोबारी इस बैठक में पहुंचे हुए थे। बैठक में टाइमिंग, सिक्योरिटी और संदिग्ध गतिविधियां होने पर पुलिस–आबकारी के माध्यम से कार्रवाई कराने की बाते कही गई है। एसोसिएशन ने भी आबकारी आयुक्त से टाइमिंग को लेकर चर्चा की है। कारोबारियों ने भी रात 12 बजे तक बार संचालन होने की बातों पर सहमति दी है। आयुक्त ने बताया कि हाल ही में कई बार तय समय से अधिक खुले पाए गए थे। इस पर पिछले 10 दिनों में पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई की गई। बैठक में यह भी तय हुआ कि पहली बार नियम तोड़ने पर लाइसेंस 3 दिन के लिए निलंबित होगा। दूसरी बार 5 दिन, तीसरी बार 7 दिन के लिए। चौथी बार गलती करने पर लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर दिया जाएगा। आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ संचालक ही नहीं, बल्कि जिन अधिकारियों के क्षेत्र में नियम तोड़े जाएंगे, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सुकमा के ताड़मेटला माओवादी हमले से जुड़े बहुचर्चित मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपितों को बरी करने के निचली अदालत…

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में महिला से चेन लूटने वाले शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके पुलिस पुलिस ने 5 दिनों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *76 जवान हत्याकांड में हाईकोर्ट ने बरी किए सभी आरोपी*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *गवाही से नाराज बदमाशों का चाकू हमला, पुलिस ने मोहल्ले में सख्ती*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *सड़क पर चेन लूटने वाला लुटेरा हुआ गिरफ्तार*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *ग्लोबल हॉस्पिटल के विवादित कब्जे पर निगम की कड़ी कार्रवाई*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *महतारी वंदन योजना : महिला सशक्तिकरण की नई धारा*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    *मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना लाखों उपभोक्ताओं को राहत देने वाली जनहितैषी पहल*

    You cannot copy content of this page