Home / राजधानी / *रायपुर में रामसागरपारा के होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी*

*रायपुर में रामसागरपारा के होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में रामसागर पारा के एक होलसेल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरी हुई है। चोर दुकान में पीछे की तरफ से शटर में गेप बनाकर भीतर घुसा। फिर उसने आलमारी में रखें 2.45 लाख रुपए कैश चोरी कर लिए। यह पूरा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। गुरु दर्शन सिंह ने पुलिस को बताया कि राजेंद्र नगर का रहने वाला है। उसकी रामसागरपारा में पंजाब ऑयल मिल गली में इलेक्ट्रिक सामान की होलसेल दुकान है। दुकान रोज सुबह 11 बजे खुलती और रात 9 बजे बंद होती है। 30 सितंबर की सुबह 11 बजे जब दुकान मालिक और उनके कर्मचारी दुकान के भीतर गए तो केबिन का सामान बिखरा हुआ था। दुकान में रखे आलमारी का लॉकर भी खुला था। चोर ने लॉकर में रखें 2 लाख 45 हजार रुपए पार कर लिए थे। चोर दुकान के भीतर पीछे की तरफ का शटर को रॉड से उठाकर घुसा था। इस मामले में व्यापारी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस आसपास सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुटी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page