Home / छत्तीसगढ़ / *मुखबिरी का आरोप लगाकर माओवादियों ने कर दी ग्रामीण की हत्या*

*मुखबिरी का आरोप लगाकर माओवादियों ने कर दी ग्रामीण की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में माओवादियों की कायराना करतूत सामने आई है, उन्होंने मुखबिरी का आरोप लगाकर एक ग्रामीण की हत्या कर दी। घटना उसूल थाना इलाके के पुजारी कांकेर गांव की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात मड़कम भीमा को माओवादियों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। रात करीब 9 बजे माओवादी मड़कम भीमा के घर पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने उसे घर से बाहर निकाला और पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page