*केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की।सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।*

सुख-शांति-समृद्धि और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़) केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जगदलपुर में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर पहुंचकर विधि विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने मां दंतेश्वरी से देश और प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह और मुख्यमंत्री श्री साय जगदलपुर में बस्तर दशहरा पर्व के महत्वपूर्ण कार्यक्रम मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, बस्तर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री महेश कश्यप, कांकेर सांसद श्री भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक श्री विनायक गोयल, कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी, दंतेवाड़ा विधायक श्री चौतराम अटामी, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कांकेर विधायक श्री आशाराम नेताम सहित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में आज (7 मई) NSUI छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर शाम 4 बजे सीएम हाउस का घेराव करेगी। घेराव से…

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी की गई है। पीड़ित कारोबारी ने एक दंपती पर मंत्रालय में पहचान होने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    You cannot copy content of this page