*नवीन बाजार में मारपीट करने वाले आरोपी धरे गए,,दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट

नवीन बाजार चौक में दो पक्षों के बीच मारपीट पुलिस ने शामिल व्यक्तियों का पता कर की त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई

कवर्धा,,सियासत दर्पण न्यूज़,,दिनांक 04.अक्टूबर की शाम नवीन बाजार चौक कवर्धा में गलत तरीके से वाहन चलाने के कारण दो पक्षों के बीच वाद-विवाद हुआ और आपस में मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने त्वरित जांच कर मारपीट में शामिल व्यक्तियों की पहचान की और विधि के अनुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के व्यक्तियों को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. भावेश कुमार पिता मदन लाल पांडे निवासी चांदनी चौक पांडातराई
2. जय पिता भरत निवासी घोठिया
3. छोटू पाली पिता जनक पाली निवासी पालीपारा कवर्धा

कबीरधाम पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सार्वजनिक जीवन में शांति और कानून-व्यवस्था को बाधित करने वालों के साथ किसी प्रकार की सहनशीलता नहीं बरती जाएगी। सड़क पर अनुशासनहीनता, गुंडागर्दी या हंगामा करने वालों के विरुद्ध कठोरतम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ लगातार निगरानी एवं सख्ती जारी रहेगी।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी व्यक्ति सार्वजनिक शांति भंग करेगा, उसकी पहचान कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि जिले में कानून, व्यवस्था बनी रहे।

  • Related Posts

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    राजनांदगांव। (सियासत दर्पण न्यूज़) पद्मश्री फुलबासन यादव के अपहरण में खुशबू की उच्च महत्वाकांक्षा उभरकर सामने आई है। बेमेतरा जिले की महिला स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष बनकर वह भी…

    *CGPSC घोटाला: आरोपी उत्कर्ष की अग्रिम जमानत खारिज, कोर्ट ने जताई सख्ती*

    बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ पीएससी 2022 के कैंडिडेट से 25 लाख लेकर परीक्षा पास कराने वाले एक आरोपी की अग्रिम जमानत हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। CBI जांच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *RCB के धुरंधर मुंबई से रायपुर पहुंचे, एक करोड़ की तैयारी और QR कोड से प्रवेश*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *अध्यक्ष बनने की योजना में फँसा फुलबासन अपहरण मामला, सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी पर NSUI का विरोध प्रदर्शन*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *मंत्रालय में भर्ती का झांसा, युवक से 23 लाख रुपए ठगे*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *रायपुर में बम बनाने का सामान मिलने से सनसनी, पुलिस और बम स्क्वॉड ने घेरा इलाका*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    *“प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने सात जिलों में नियुक्त किए जिला अध्यक्ष”*

    You cannot copy content of this page