Home / राजधानी / *रायपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी*

*रायपुर में 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) खरीफ विपणन सत्र 2024-25 के तहत प्रदेश में धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि सभी पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

राज्य सरकार ने इस बार भी किसानों को समय पर भुगतान और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पिछले वर्ष धान खरीदी 14 नवंबर से 31 जनवरी 2025 तक चली थी, जिसमें 25.49 लाख किसानों ने हिस्सा लिया था और रिकॉर्ड 149.25 लाख टन धान खरीदा गया था।

इस वर्ष किसान एग्रिस्टैक पोर्टल पर 31 अक्टूबर तक पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकृत किसानों को एक यूनिक फार्मर आईडी मिलेगी, जिससे उनकी खरीदी प्रक्रिया और सरल हो जाएगी। अब तक 21.47 लाख किसान पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

पोर्टल से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए किसान टोल फ्री नंबर 1800-233-1030 पर संपर्क कर सकते हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page