Home / छत्तीसगढ़ / *अद्र्धनग्न हो कर शिक्षक,,स्कूल में महिला शिक्षिकाओं व बच्चों के सामने बैठकर किया तमाशा,,,ये हाल है छत्तीसगढ़ के शिक्षा के मंदिर का*

*अद्र्धनग्न हो कर शिक्षक,,स्कूल में महिला शिक्षिकाओं व बच्चों के सामने बैठकर किया तमाशा,,,ये हाल है छत्तीसगढ़ के शिक्षा के मंदिर का*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ छत्तीसगढ़

बैठा प्राचार्य की कुर्सी पर, विभाग ने किया निलंबित..

बिलासपुर।सियासत दर्पण न्यूज़,, प्राइमरी स्कूल का शिक्षक शराब पीकर स्कूल पहुंच गया। वहां महिला शिक्षिकाओं व बच्चों के सामने टी-शर्ट उतारकर अद्र्धनग्न हो गया। स्कूल के अन्य शिक्षक व स्टाफ ने विरोध किया तो नशेड़ी शिक्षक ने उनके साथ गाली-गलौज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीईओ ने शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

मस्तूरी विकासखंड के ग्राम सोन के प्राइमरी स्कूल में विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। बीते 14 अक्टूबर को विश्वकर्मा शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। इस दौरान बच्चे क्लास में बैठे थे। शिक्षक ने कुर्सी में बैठ गया। नशे के कारण वह ठीक से बात भी नहीं कर पा रहा था। उसकी जुबान लडख़ड़ा रही थी। दोपहर 1बजे शिक्षक ने स्कूल के अन्य शिक्षकों के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज की। जिसके बाद वह अपनी शर्ट उतार कर महिला शिक्षकों और बच्चों के सामने कुर्सी में बैठ गया। जिससे स्कूल का माहौल बिगड़ गया। बच्चे डर गए थे और कोई शिक्षक के पास नहीं जा रहे थे।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो

शराब के नशे में स्कूल पहुंचकर बिना शर्ट कुर्सी पर बैठे शिक्षक का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक के इस हरकत पर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स भी कर रहे हैं। वहीं, शिक्षा विभाग के अफसरों ने वायरल वीडियो की सच्चाई की जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई करने की बात कही है।

रोज शराब पीकर स्कूल आता है टीचर

इस वायरल वीडियो पर बच्चों के पेरेंट्स के साथ ही स्थानीय लोगों ने टीचर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका आरोप है कि विश्वकर्मा प्रसाद कश्यप आदतन शराबी है, वो रोज शराब के नशे में स्कूल आता है। जहां वो शिक्षक और बच्चों के साथ गाली-गलौज करता है। विरोध करने पर मारपीट करने की धमकी देता है।

मामले में बिलासपुर डीईओ विजय टांडे ने बताया कि नशे की हालत में स्कूल आना गलत बात है। शिक्षकों के साथ गाली-गलौज की गई है। जांच में शिक्षक को दोषी पाया गया है। उसे तत्काल प्रभावत से निलंबित किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page