
सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर छत्तीसगढ़
रायपुर,,, सियासत दर्पण न्यूज़,,,दिवाली से पहले CG सरकार की बड़ी सौगात; इन लोगों मिला मंत्री का दर्जा, कर्मचारियों के लिए भी की घोषणा
अपनी पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, सुशासन और विकास के हमारे संकल्प को और गति देंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ में निगम, मंडल और आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का पद संभाल रहे लोगों को दीपावली से पहले एक बड़ा तोहफा देते हुए राज्य सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा दे दिया है। इस दौरान सीएम ने 35 लोगों को यह दर्जा देने की घोषणा की। इसके अलावा दीपावली के पर्व को देखते हुए सरकार ने राज्य शासन के अधिकारियों व कर्मचारियों को अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से देने की बात कही है। दोनों बातों की जानकारी सीएम विष्णुदेव साय ने दो अलग-अलग सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी।
मंडल अध्यक्षों को मंत्री का दर्जा देने से जुड़ी जानकारी देते हुए सीएम ने अपनी पोस्ट में में लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के निगम, मंडल और आयोग में दायित्व संभाल रहे हमारे अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को आज राज्य शासन द्वारा कैबिनेट मंत्री/राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।’ इसी पोस्ट में आगे उन्होंने लिखा, ‘मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनसेवा, सुशासन और विकास के हमारे संकल्प को और गति देंगे तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। छत्तीसगढ़ की प्रगति यात्रा में इस नई भूमिका के लिए आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं।’
अपनी इस पोस्ट के साथ उन्होंने विभिन्न निगमों, मंडलों और आयोगों में अलग-अलग पदों पर तैनात लोगों, उनके पद और उन्हें मिले दर्जे की जानकारी भी दी।
क्रमांक नाम पद निगम/मंडल/आयोग का नाम दर्जा
1. अनुराग सिंह देव अध्यक्ष छग गृह निर्माण मंडल, केबिनेट
2. भूपेंद्र सवन्नी अध्यक्ष छग राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) केबिनेट
3. चंदूलाल साहू अध्यक्ष छग राज्य भण्डार गृह निगम केबिनेट
4. केदारनाथ गुप्ता अध्यक्ष छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित, रायपुर (अपेक्स बैंक) केबिनेट
5. नीलू शर्मा अध्यक्ष छग पर्यटन मण्डल केबिनेट
6. राजा पांडेय अध्यक्ष छग पाठ्य पुस्तक निगम केबिनेट
7. राजीव अग्रवाल अध्यक्ष छग इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड केबिनेट
8. राकेश पाण्डेय अध्यक्ष छग खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड केबिनेट
9. राम प्रताप सिंह अध्यक्ष छग भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल केबिनेट
10. राम सेवक पैकरा अध्यक्ष छग राज्य वन विकास निगम केबिनेट
11. संजय श्रीवास्तव अध्यक्ष छग स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (नागरिक आपूर्ति) केबिनेट
12. सौरभ सिंह अध्यक्ष छग खनिज विकास निगम केबिनेट
13. श्रीनिवास राव मद्दी अध्यक्ष छग राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड केबिनेट
14. अमरजीत सिंह छाबड़ा अध्यक्ष छग राज्य अल्पसंख्यक आयोग राज्य
15. भरत लाल मटियारा अध्यक्ष छग मछुआ कल्याण बोर्ड राज्य
16. चन्द्रहास चंद्राकर अध्यक्ष छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम राज्य
17. चन्द्रकांति वर्मा उपाध्यक्ष राज्य समाज कल्याण बोर्ड राज्य
18. दीपक महस्के अध्यक्ष छग मेडिकल सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड राज्य
19. ध्रुव कुमार मिर्धा अध्यक्ष छग चर्म शिल्पकार बोर्ड राज्य
20. जितेन्द्र कुमार साहू अध्यक्ष छग राज्य तेलघानी विकास बोर्ड राज्य
21. डॉ लखन लाल धीवर उपाध्यक्ष छग मछुआ कल्याण बोर्ड राज्य
22. लोकेश कावड़िया अध्यक्ष छग निःशक्तजन वित्त एवं विकास निगम राज्य
23. मोना सेन अध्यक्ष फिल्म विकास निगम राज्य
24. नंद कुमार साहू (नंदे साहू) अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण, रायपुर राज्य
25. प्रफुल्ल विश्वकर्मा अध्यक्ष छग लौह शिल्पकार विकास बोर्ड राज्य
26. प्रहलाद रजक अध्यक्ष छग रजककार विकास बोर्ड राज्य
वहीं एक अन्य पोस्ट में सीएम साय ने लिखा, ‘दीपावली के शुभ अवसर पर आप सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को मेरी अग्रिम शुभकामनाएं। आप सभी के परिश्रम, निष्ठा और समर्पण से ही छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।
त्योहार की खुशियों में कोई कमी न रहे, इसी भावना से राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि माह अक्टूबर 2025 का वेतन 17 एवं 18 अक्टूबर को अग्रिम रूप से भुगतान किया जाएगा।
मेरे लिए शासन केवल तंत्र नहीं, बल्कि उन कर्मठ साथियों का परिवार है जो पूरे मन से जनता की सेवा में लगे हैं। दीपावली पूर्व अग्रिम वेतन भुगतान का यह निर्णय उसी आत्मीयता का प्रतीक है, सरकार अपने हर साथी की खुशियों में सहभागी बने और हर घर में उजियारा तथा प्रसन्नता फैले।
इस प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न करने के लिए राज्य के सभी कोषालय एवं उपकोषालय 18 अक्टूबर (शनिवार, अवकाश दिवस) को भी खुले रहेंगे, ताकि किसी कर्मचारी को वेतन प्राप्ति में कोई असुविधा न हो।
मुझे विश्वास है कि यह पहल न केवल कर्मचारियों के घरों में सुख, समृद्धि और दीपोत्सव की रौनक बढ़ाएगी, बल्कि जीएसटी बचत उत्सव के साथ राज्य के बाजारों में भी नई चहल-पहल और आर्थिक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे स्थानीय व्यापारियों, कारीगरों और छोटे उद्यमियों को भी प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में उत्सव का उल्लास फैल जाएगा।
शासन का हर निर्णय अपने कर्मठ साथियों की खुशियों और सम्मान से जुड़ा है। दीपावली से पहले अग्रिम वेतन भुगतान उसी आत्मीय भावना का प्रतीक है, कि हर घर में उजियारा फैले, और हर हृदय में प्रसन्नता और विश्वास का दीप जले।’