Home / राजधानी / *रायपुर, फाफाडीह, मंदिरहसौद में हुई हत्या के आरोपी अबतक पुलिस की पकड से दूर*

*रायपुर, फाफाडीह, मंदिरहसौद में हुई हत्या के आरोपी अबतक पुलिस की पकड से दूर*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,राजधानी में एक ठेले वाले की कुछ अज्ञात लोगों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। बता दें कि बीते कुछ दिनों में यह लगातार दूसरा मामला है। दोनों ही मामलों में पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ी है।

इडली ठेलेवाले युवक की पिटाई से मौत
गंज थाना क्षेत्र के फाफाडीह गली निवासी बलराम सोनी (19) रोज़ाना चौक में इडली का ठेला रात करीब 12:30 बजे लौट रहा था, तभी चार-पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे घेरकर बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल बलराम किसी तरह घर पहुंचा,अगली सुबह उसके रिश्तेदार घर पहुंचे। सुबह हालत बिगड़ने पर उसे आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गंज पुलिस ने पहले मारपीट का केस, फिर मौत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि, अब तक किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, जबकि घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं।

सीसीटीवी फुटेज के बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं

हत्या करने वालों को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। गंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। दूसरी ओर मंदिरहसौद इलाके में हत्या करने वाले एक अन्य आरोपी को भी पुलिस पकड़ नहीं पाई है। दोनों ही मामले में आरोपी शहर के ही रहने वाले हैं।

मंदिरहसौद पुलिस भी पकड़ नहीं पाई हत्यारा

कुछ दिन पहले मंदिरहसौद में नाबालिग सिद्धार्थ भतपहरी की तीन युवकों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद पहचान छुपाने के लिए शव को जला दिया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी तरुण शुक्ला और शुभाष शर्मा को गिरफ्तार किया, लेकिन ओमप्रकाश मिश्रा अब भी फरार उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंदिरहसौद पुलिस आरोपी को जानबूझकर नहीं पकड़ रही है। चर्चा है कि इस मामले में घटना स्थल पर कई साक्ष्यों को पुलिस ने सुरक्षित भी नहीं किया था।

कई सीसीटीवी फुटेज, फिर भी आरोपियों की पहचान नहीं
पुलिस ने शिकायत के आधार पर घटना के दूसरे दिन अज्ञात आरोपियों द्वारा मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया, लेकिन युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन अब तक आरोपियों का पता ही नहीं लगा पाई है। घटनास्थल के आसपास कई सीसीटीवी फुटेज हैं। इसके बाद भी आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। एक कैमरे के फुटेज में युवक रात में जाता हुआ दिखाई दे रहा है।

मंदिरहसौद हत्या केस में भी पुलिस की ढिलाई
इसी तरह मंदिरहसौद इलाके में नाबालिग सिद्धार्थ भतपहरी की तीन युवकों ने बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया था। पुलिस ने इस मामले में तरुण शुक्ला और शुभाष शर्मा को तो गिरफ्तार किया, लेकिन मुख्य आरोपी ओमप्रकाश मिश्रा अब भी फरार है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस जानबूझकर आरोपी को नहीं पकड़ रही। साथ ही, घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य भी समय पर सुरक्षित नहीं किए गए।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page