Home / राजधानी / *रायपुर, तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर मौके में मौत*

*रायपुर, तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार 19 वर्षीय युवक को मारी टक्कर मौके में मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,रायपुर में तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी है। हादसे में युवक की मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।हालांकि एक्सीडेंट के बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है।

सिविल लाइन रायपुर थाना प्रभारी दीपक पासवान के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह 6,,7 बजे की है। प्रवीन मसीह (19) वर्षीय रायपुर का रहने वाला था। वह स्कूटी से घर की तरफ आ रहा था। तभी तेलीबांधा की ओर से तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे प्रवीण का सड़क में गिरकर सिर फट गया।

बस ड्राइवर मौके से फरार

इस घटना के बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। एक्सीडेंट के बाद प्रवीण का सिर लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच में जुट गई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page