*रायपुर,मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह को कांधा दिया, मंत्री सहित नेता हुए शामिल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) स्कूल, उच्च शिक्षा व संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की मां पिस्ता देवी अग्रवाल (91 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 10 बजे मौलश्री विहार से मारवाड़ी मुक्तिधाम के लिए निकली। मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने मां के पार्थिव देह का कांधा दिया। बृजमोहन अग्रवाल की मां की अंतिम यात्रा में भाजपा के छत्‍तीसगढ़ सह प्रभारी नितिन नवीन के साथ प्रदेश सरकार के कई मंत्री, भाजपा के कई वरिष्‍ठ नेता भी शामिल हुए। बृजमोहन अग्रवाल ने जानकारी दी कि मां का अंतिम संस्‍कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया जाएगा। इससे पहले मंत्री की माताजी के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सांसद सुनील सोनी, मंत्रीगण, प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य राजनीतिक-सामाजिक पदाधिकारियों ने भी निधन पर श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की माता पिस्ता देवी अग्रवाल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। सीएम ने एक्स पर कहा कि हमारे कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मां पिस्तादेवी अग्रवाल के देवलोकगमन की दुखद सूचना प्राप्त हुई। प्रभु श्रीराम से मेरी प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करें। ॐ शांति।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page