Home / Sports / *महिला वर्ल्‍ड कप फाइनल में भारत की हुई एंट्री*

*महिला वर्ल्‍ड कप फाइनल में भारत की हुई एंट्री*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

नई दिल्ली ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्‍टेडियम में इतिहास रच दिया। गत चैंपियन ऑस्‍ट्रेलिया को रोमांचक सेमीफाइनल में 9 गेंदें शेष रहते पांच विकेट से हराकर टीम इंडिया ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्‍ड कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली। पहले बल्‍लेबाजी करते हुए ऑस्‍ट्रेलिया की पूरी टीम 49.5 ओवर में 338 रन पर सिमट गई। जवाब में भारतीय टीम ने 48.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 339 रन बनाते हुए लक्ष्‍य हासिल कर लिया। यह न केवल भारत का बल्कि महिला वनडे वर्ल्‍ड कप नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज साबित हुआ।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page