*भारतीय महिला क्रिकेट टीम की विश्वविजेता बनने की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई*

गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह विजय न केवल पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि छत्तीसगढ़ के लिए भी अत्यंत विशेष महत्व रखती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस गौरवपूर्ण उपलब्धि में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली बेटी आकांक्षा सत्यवंशी का योगदान राज्य के लिए गर्व की बात है। कवर्धा जिले की आकांक्षा सत्यवंशी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में बतौर फिजियोथैरेपिस्ट और स्पोर्ट्स साइंस एक्सपर्ट खिलाड़ियों की फिटनेस, रिकवरी और प्रदर्शन को सर्वोच्च स्तर पर बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला क्रिकेट टीम और अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम से भी जुड़ी रही हैं। खिलाड़ियों की फिटनेस के प्रति उनका समर्पण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और उत्कृष्ट पेशेवर दक्षता इस ऐतिहासिक जीत में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आकांक्षा सत्यवंशी जैसी प्रतिभाशाली बेटियाँ आज छत्तीसगढ़ का नाम पूरे देश और दुनिया में रोशन कर रही हैं। उन्होंने आकांक्षा को राज्य की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवतियों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा — “यह जीत नारी शक्ति, परिश्रम और आत्मविश्वास की जीत है। हमें गर्व है कि इस गौरवमयी पल में छत्तीसगढ़ की बेटी ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

मुख्यमंत्री श्री साय ने आकांक्षा सत्यवंशी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि उनकी सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

  • Related Posts

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक महिला अधिकारी के साथ अश्लील हरकत और ऑनलाइन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में कार्यरत महिला…

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में साइबर ठगों ने लोगों को निशाना बनाने के लिए नया तरीका अपनाया है। इस बार ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक (MD)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    *महिला अधिकारी से यौन उत्पीड़न, फोन और सोशल मीडिया पर अश्लील कोशिशें*

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    *रायपुर: साइबर ठगों ने रामकृष्ण केयर अस्पताल के MD का नाम किया इस्तेमाल*

    *सिगरेट फूँकते हुए हिस्ट्रीशीटर ने लाइव किया वीडियो, दावा किया बिलासपुर का राजा*

    *सिगरेट फूँकते हुए हिस्ट्रीशीटर ने लाइव किया वीडियो, दावा किया बिलासपुर का राजा*

    *रायपुर में नौकरी का झांसा, 1.5 करोड़ का घोटाला हुआ उजागर*

    *रायपुर में नौकरी का झांसा, 1.5 करोड़ का घोटाला हुआ उजागर*

    *उपभोक्ताओं के लिए सावधान: छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमतों में संभावित वृद्धि*

    *उपभोक्ताओं के लिए सावधान: छत्तीसगढ़ में बिजली की कीमतों में संभावित वृद्धि*

    *रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

    *रायपुर,,भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मृत्यु, पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता देने की मांग।*

    You cannot copy content of this page