Home / छत्तीसगढ़ / *हथियारों का जखीरा बरामद*

*हथियारों का जखीरा बरामद*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सुकमा: (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के गोमगुंडा क्षेत्र में सुरक्षाबलों को माओवादियों के खिलाफ अभियान के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों को गोमगुंडा क्षेत्र में माओवादियों के हथियार निर्माण फैक्ट्री मिली, जिसे उन्होंने ध्वस्त कर दिया है। मौके से बीजीएल राकेट लांचर, बीजीएल लांचर, सिंगल शाट राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की टीम के नेतृत्व में की गई। अभियान के दौरान जवानों ने घने जंगलों में छिपी इस फैक्ट्री का पता लगाकर उसे ध्वस्त कर दिया। बताया जा रहा है कि यह फैक्ट्री माओवादियों के लिए स्थानीय स्तर पर हथियार और विस्फोटक तैयार करने का प्रमुख केंद्र थी।

जिले के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि जब्त किए गए हथियारों और फैक्ट्री के नष्ट होने से माओवादियों की लाजिस्टिक और आपूर्ति श्रृंखला पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गोमगुंडा क्षेत्र में की गई यह कार्रवाई माओवादियों की क्षमता और मनोबल दोनों को कमजोर करने वाली सिद्ध होगी।

एसपी चव्हाण ने स्पष्ट किया कि अब माओवादियों के पास बहुत सीमित विकल्प बचे हैं। उन्हें आत्मसमर्पण की राह अपनानी होगी, क्योंकि सुरक्षा बल अब और अधिक आक्रामक रणनीति के साथ अभियान चला रहे हैं।

पुलिस ने बरामद हथियारों, विस्फोटक सामग्री और फैक्ट्री के अवशेषों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कार्रवाई क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में एक निर्णायक कदम सिद्ध होगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page