*रायपुर,,वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के दीपावली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम*

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

रायपुर.सियासत दर्पण न्यूज़,, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह वृंदावन हॉल में सम्पन्न हुआ.
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्जवलन, मंत्रोच्चारण, एवं भगवान श्री विष्णु नारायण जी की आरती से हुआ.
मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्री प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गई हैं, परिवार सिकुड़ रहे हैं, उस स्थिति में सामाजिक दीपावली मिलन समारोह बहुत ही आवश्यक हो गया है. श्री दुबे जी ने काव्यपाठ कर खूब तालियां बटोरीं. विशेष अतिथि डॉ आदित्य शुक्ला वैज्ञानिक एवं साहित्यकार, दिल्ली ने भगवान राम के जीवन चित्रण को मोहक शैली में व्याख्यान प्रस्तुत किया. पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली क्यों मनाई जाती है पर अपने विचार रखे. प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों से सभा को अवगत कराया. खुले मंच में विप्रजनों ने सुगम संगीत, काव्य पाठ, विचार, प्रहसन आदि की विभिन्न प्रस्तुतियों से समां बांधे रखा. कविता पाठ – शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे, रज्जन अग्निहोत्री, गायन – अनिता राव, वीणा मिश्रा, डा सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला, प्रीति मिश्रा, एकल नृत्य – लक्ष्मी शर्मा, युगल नृत्य – सुरभी शर्मा, लोरी शर्मा, समूह नृत्य – नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा और ग्रुप, प्रहसन नाटक- उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और ग्रुप ने प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में प्रमुख रुप से प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा, महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुणनिधि मिश्रा, राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, प्रदेश महासचिव द्वय अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, युवा अध्यक्ष अविनय दुबे, प्रदेश सचिव शैलेश शर्मा धन्नू, विधिक सलाहकार संजय बिलथरे, सुरभि शर्मा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, वीणा ठाकुर, राघवेंद्र पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, अणिमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, कल्पना मिश्रा, अनिता राव, अर्चना तिवारी, सतीश शर्मा, रामब्रत तिवारी, रमेश मिश्रा आदि पदाधिकारी एवं ब्राह्मण समाज कान्यकुब्ज से अरूण शुक्ला,राघवेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, निशा अवस्थी, मीनाक्षी बाजपेयी, सरयूपारीण से दशरथ शुक्ला,मित्रेश दुबे, गौतम ओझा, अखंड से योगेश तिवारी, अवधेश दीवान, सनाढ्य से राजेन्द प्रसाद दुबे, प्रेम शंकर गौटिया, पंजाबी से राजकुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, मोदी विचार मंच के नीरज पाण्डेय, रंजीता शर्मा, गौड से सुनील बजारी, किशन बजारी, राजेन्द ओझा, वीरेन्द्र शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

मंच संचालन नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन नितिन कुमार झा ने किया

  • Related Posts

    *रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,हज़राते- गिरामी बड़े ही अफ़सोस…

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में दो मतांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले नवल राम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 4 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page