*रायपुर,, छत्तीसगढ़ में SIR की शुरुआत, घर घर आऐगे BLO, यह कागजात रखे तैयार*

सियासत दर्पण न्यूज़ की खबर

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,बिहार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इस दौरान राज्यभर में मतदाता सूची को अपडेट किया जाएगा। नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाएंगे, वहीं जो लोग क्षेत्र छोड़ चुके हैं, उनके नाम हटाए जाएंगे। BLO घर-घर जाकर सर्वे करेंगे और जरूरत पड़ने पर नागरिकों से दस्तावेज मांगे जाएंगे।
यह प्रक्रिया 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक चलेगी, जबकि मतदाता सूची का मसौदा 9 दिसंबर को प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद दावे और आपत्तियां 9 दिसंबर से 8 जनवरी 2026 तक स्वीकार की जाएंगी। आयोग द्वारा सुनवाई और सत्यापन का चरण 9 दिसंबर से 31 जनवरी 2026 तक पूरा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
राज्य में कुल 33 जिलों के 467 ERO/AERO इस प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। पूरे छत्तीसगढ़ में इस बार 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार मतदाता पंजीकृत हैं और 24 हजार 371 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
राजनीतिक दलों के स्तर पर भी तैयारी चल रही है। राज्य में 38 हजार 338 राजनीतिक दलों के एजेंटों को मतदाता सूची संशोधन से जुड़ी SIR प्रक्रिया की ट्रेनिंग दी गई है। राजनीतिक दलों के एजेंट अब BLO के साथ मिलकर सही मतदाता सूची तैयार करने में सहयोग करेंगे।
 वैध दस्तावेजों को मान्यता
इनमें सरकारी पहचान पत्र
पासपोर्ट
जन्म प्रमाणपत्र
पेंशन आदेश
परिवार रजिस्टर
निवास प्रमाणपत्र
भूमि या मकान आवंटन रिकॉर्ड
आधार से जुड़े निर्देश (09.09.2025 का पत्र) शामिल

गलत या फर्जी दस्तावेज देने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
SIR क्या है?
‘विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)’ का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक और अद्यतन बनाना है। इस प्रक्रिया में 18 वर्ष से अधिक आयु के नए वोटरों को जोड़ा जाता है, जबकि चुनावी क्षेत्र छोड़ चुके लोगों के नाम हटाए जाते हैं। इसके साथ ही मतदाताओं के नाम, पता या अन्य जानकारी में सुधार किया जाता है।

  • Related Posts

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़,, खमतराई थाना अंतर्गत पुलिस ने शनिवार को एक निजी बैंक के मैनेजर को गिरफ्तार किया है. मैनेजर पर 63 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है. पकड़े…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *रायपुर,,बीमा के नाम पर ठगी का बड़ा खुलासा*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *”माँ… सिर्फ एक शब्द नहीं, एक पूरा संसार है”*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    You cannot copy content of this page