*पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन माओवादी मारे गए*

बीजापुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) बीजापुर जिले के तारलागुड़ा थाना क्षेत्र के अन्नारम और मर्रीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार सुबह पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इस दौरान तीन माओवादी मारे गए। सुरक्षा बलों ने मौके से माओवादियों के शवों के साथ बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार मुठभेड़ माओवादियों की मद्देड़ एरिया कमेटी से हुई। जवानों की टीमें अब भी जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रही है। सूत्रों के मुताबिक, जवानों ने घने जंगल में माओवादियों को चारों ओर से घेर लिया था, जिसके बाद दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलाबारी हुई। बीजापुर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ जारी है और अभियान में कई पुलिस टीमें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि माओवादियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि अभियान समाप्त होने के बाद की जाएगी। सुरक्षा बलों की सर्चिंग टीम इलाके में मौजूद है, माओवादी हताहतों की संख्या बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

  • Related Posts

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    कांकेर। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले के ग्राम मुड़पार (दखनी) में दो मतांतरित लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है। जानकारी के अनुसार करीब 10 वर्ष पहले नवल राम…

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    बालोद। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में फिर एक बार नौकशाही का नमूना देखने मिला है। यहां एक नौकरशाह का ठाठ देखने मिला है, जहां साहब सिविल सेवा आचरण नियम को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *रायपुर,ख़बर इंतिक़ाल पूर मलाल(निधन सूचना) शाह ज़फ़र रिटायर्ड खाद्य अधिकारी,आज इंतकाल(निधन) हो गया,اِنّا لِلّهِ وَاِنّا اِلَيْهِ رَاجِعُون*

    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    *बाइबिल को नदी में विसर्जित कर पिता-पुत्र ने की धर्म वापसी*

    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    *प्रमोशन मिला तो अधिकारी ने उड़ाई नियमों की धज्जियां*

    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 1 views
    * बीजापुर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही*

    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 3 views
    14 अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्त

    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    • By SIYASAT
    • November 12, 2025
    • 2 views
    *बड़े माओवादी नेताओं के सरेंडर के बाद हिड़मा मुख्य नाम*

    You cannot copy content of this page