Home / राजधानी / *रायपुर,,शिक्षक ढालूराम साहू जी ने छ.ग. सरकार को दिखाया आईना*

*रायपुर,,शिक्षक ढालूराम साहू जी ने छ.ग. सरकार को दिखाया आईना*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सियासत दर्पण न्यूज़ रायपुर की खबर

प्रदेश में शिक्षा के स्तर को गिराने का काम कर रही है बीजेपी सरकार

प्रदेश सरकार शिक्षा को लेकर गम्भीर नही

राज्य में निःशुल्क मिलने वाली किताबे छात्रो को नही मिली और राज्य उत्सव पर अरबो खर्च कर रजत जयंती मनाना उचित नही

छ.ग. में शिक्षा और स्वास्थ विभाग भगवान भरोसे

शिक्षक को सस्पेंड करना न्याय संगत नही =विकास उपाध्याय

रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, – विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार हर मामले मे पूरी तरह से फेल हो चूकि है, शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग में किताब उपलब्ध करा नही पा रही है, और अरबों रु खर्च कर आकाओं के दबाव में रजत जंयती मना कर वाहवाही लूट रही है । आज शिक्षा सत्र को आरम्भ हुए लगभग 5 महीने पूरे हो चुके हैं लेकिन स्कूलों में अभी तक पुस्तकों का ना मिल पाना बेहद चिंताजनक है छात्रों के भविष्य को लेकर सरकार कितनी गंभीर है या साफ-साफ दिखाई दे रहा है।
विकास उपाध्याय ने बताया कि माता-पिता के बाद एक शिक्षक ही होता है जो छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर होता है और एक जिम्मेदार शिक्षक को सोशल मीडिया पर सच बात बोलने पर उसको सस्पेंड करना सरकार की मानसिकता को बताता है शिक्षा के स्तर को गिराने में साय सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं कर रही है शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को भगवान भरोसे छोड दिया है।
शिक्षक ढालूराम साहू जी का छात्रो के प्रति चिंता व्हाटअप में व्यक्त करना कोई अपराध नही है जिसकी सजा उनको सस्पेड करके दिया गया है, वास्तव में शासन अपनी कमजोरी को ढकने के लिए कर्मचारीयो को परेशान कर रही है। न्याय की लडाई कांग्रेस पार्टी हमेशा लडती है और आगे भी लड़ती रहेगी साथ ही जनता की आवाज उठाती रहेगी।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page