*रायपुर,,“आदर्श पड़ोस – आदर्श समाज” के तहत सम्मान समारोह का आयोजन*

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़,,जमाअत-ए- इस्लामी हिंद की राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य स्तर पर “आदर्श समाज—आदर्श पड़ोस” विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन 27 नवंबर की शाम वृंदावन हॉल, सिविल लाइन रायपुर में किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हमसाये (पड़ोसी) की सही समझ विकसित करना और समाज को आधार देने वाले कर्मियों को सम्मानित करना था।

जमाअत-ए-इस्लामी हिंद ने बताया कि हमसाये सिर्फ दरवाज़े के पास रहने वाले पड़ोसी ही नहीं, बल्कि वे सभी लोग हैं जो हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी को सुचारू बनाते हैं, जैसे—

 

सफाई कर्मी /सफाई मित्र

अख़बार वितरक/हाॅकर

दूध सप्लाई करने वाले

सब्जी विक्रेता
घर में काम करने वाली

और समाज की व्यवस्था को चलाने वाले अन्य कर्मी

ये सभी लोग समाज की रीढ़ हैं। इनके बिना कोई भी समाज सही रूप से संचालित नहीं हो सकता। इसी सोच के तहत “हुक़ूक़-ए-हमसाया” मुहिम के अंतर्गत इन सभी सहयोगियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों के उद्बोधन

मोहम्मद अहमद साहब
नेशनल सेक्रेट्री, जमाअत-ए-इस्लामी हिंद
उन्होंने कहा कि आज देश को सबसे अधिक जरूरत पड़ोसी हक़ूक़, इंसानी मोहब्बत और सामाजिक हम—आहंगी की है।

बिशप हेनरी सर
(सर्व आस्था मंच के सदस्य)
उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा—
“इंसान की इंसान से मोहब्बत ही उसके दिल में ईश्वर का वास पैदा करती है। एक-दूसरे का ध्यान रखना एक आध्यात्मिक शक्ति है।”

प्रेम शंकर गोटिया जी
उन्होंने कहा कि सम्मान से प्रेम और सद्भावना बढ़ती है, और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मकता लाते हैं।

नज़र हुसैनी साहब
उन्होंने बताया कि आदर्श समाज तभी बनता है जब हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारियों को समझे और आपसी प्रेम बढ़ाए।

फैसल रिज़वी साहब
उन्होंने मुसलमानों की चरित्र, तहज़ीब और सामाजिक छवि में आती गिरावट पर चिंता प्रकट की और सुधार की आवश्यकता बताई।

स्टेट प्रेसिडेंट शफीक एहमद साहब ने कहा
उन्होंने हमारे “हेल्पिंग हैंड्स”—वे सभी कर्मी जो समाज को सुचारू चलाने में मदद करते हैं— उनका धन्यवाद किया और उनकी सेवाओं की प्रशंसा की।

संचालन एवं व्यवस्था

कार्यक्रम का सफल संचालन यूसुफ़ खान ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में यूनिट प्रेसिडेंट सुहैब अख्तर, अलीम खान, इबाद, अमान, अजहर, हैदर, अनस , उबेद खान, तूफैल कुरैशी, सईद अहमद साहब सहित कई अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

  • Related Posts

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  रायपुर में लक्ष्य ज्वेलर्स में भारी मात्रा में ज्वेलरी की चोरी हुई है। शनिवार देर-रात चोरों ने ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब एक करोड़ रुपए…

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड के हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड NSUI नेता वेणु उर्फ वेणु जंघेल को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *दुखद घटना:- दो सगे भाइयों के बीच हुए मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया,,पुलिस ने किया मामला दर्ज*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *CAF के जवान की मौत, आत्महत्या की वजह पर जांच शुरू*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *रायपुर: लक्ष्य ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, पुलिस जांच में जुटी*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *NSUI नेता गिरफ्तार, 12वीं हिंदी पेपर लीक का खुलासा*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *भाई की शादी में भाजपा नेता नेत्री ने की फायरिंग*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    *छत्तीसगढ़ में जमीन और परंपरा पर अंतिम संस्कार को लेकर विवाद बढ़ा*

    You cannot copy content of this page