Home / राजधानी / *रायपुर: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत केस…ED को मिले डिजिटल सबूत*

*रायपुर: रावतपुरा मेडिकल कॉलेज रिश्वत केस…ED को मिले डिजिटल सबूत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के रायपुर में रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के ठिकानों पर ED ने छापेमारी की। डायरेक्टर अतुल कुमार से पूछताछ की गई। देशभर में मेडिकल कॉलेज मान्यता के लिए रिश्वतखोरी केस में इन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने छत्तीसगढ़ समेत 8 राज्यों में रेड मारी। इनमें रायपुर का रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज भी शामिल था। ED अधिकारियों ने रेड के दौरान कई डिजिटल सबूत जब्त किए हैं।

ED के मुताबिक रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी के घर पूछताछ की गई। रेड के दौरान मोबाइल फोन, DVR, पेन ड्राइव और हार्ड डिस्क जब्त किए गए। बैंक से अकाउंट की जानकारी भी मांगी गई। ED की टेक्निकल टीम सबूतों की जांच कर रही है।

ED के मुताबिक मेडिकल कॉलेज से जुड़े लोगों के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के लोग संपर्क में थे। मंत्रालय के अधिकारियों ने गोपनीय जानकारी लीक की, ताकि जब इंस्पेक्शन टीम आए, तो मेडिकल कॉलेजों के अंदर सब कुछ सेट नजर आए।

मेडिकल कॉलेज में इंस्पेक्शन टीम कॉलेज गई, तो उन्हें नकली मरीजों के एडमिशन, नाम मात्र की फैकल्टी दिखाई गई। अस्पताल की कैपेसिटी भी बढ़ा-चढ़ाकर बताई गई। दलाल अधिकारियों से मिले और उन्हें पैसे दिए, जिससे मेडिकल कॉलेज के पक्ष में गुड रिपोर्ट बन सके।

ED ने यह जांच CBI की नई दिल्ली में AC-III ब्रांच की FIR के आधार पर शुरू की। FIR में प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों, हेल्थ मिनिस्ट्री के अधिकारियों और बिचौलियों के एक नेटवर्क पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।ED के मुताबिक सभी ने मिलकर हेराफेरी की है।

CBI ने पाया कि इंस्पेक्शन से पहले कॉलेजों को कॉन्फिडेंशियल जानकारी लीक की जा रही थी, जिससे वे झूठी तैयारी दिखाकर एक्रेडिटेशन ले रहे थे। ED की टीम ने रावतपुरा सरकार मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर अतुल कुमार तिवारी के घर पूछताछ की है।

डायरेक्टर अतुल को CBI ने अरेस्ट किया था, जो जमानत पर बाहर है। रावतपुरा मेडिकल कॉलेज में सीट बढ़ाने के मामले में पैसों का लेन-देन हवाला के जरिए हुआ था। मामला मनी लॉन्ड्रिंग का था, इसलिए इसमें ED की एंट्री हुई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page