Home / Sports / *चांदनी साहू ने 30 मीटर में गोल्ड मेडल और तोरण यादव ने 20 मीटर में बॉस मेडल प्राप्त किया,आयुष मुरारका*

*चांदनी साहू ने 30 मीटर में गोल्ड मेडल और तोरण यादव ने 20 मीटर में बॉस मेडल प्राप्त किया,आयुष मुरारका*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता ईटानगर के अरुणांचल प्रदेश में आयोजित है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के 30 तीरंदाज, कोच, मैनेजर शामिल हुए। आज इस प्रतियोगिता में इंडियन वर्ग में चांदनी साहू ने 30 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और तोरण यादव ने 20 मीटर में बॉस मेडल प्राप्त किया है तथा इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में महिला वर्ग ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है, टीम इवेंट में चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो तथा कोच प्रभु पोर्ते और बिन्देश्वरी देवी साथ में उपस्थित रही है। इस अवसर पर मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन रिक्रूव वर्ग में भी शानदार रहा। ब्वायस वर्ग में निशांत ने 8वां स्थान प्राप्त किया। आज इस ऐतिहासिक विजय पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी विजयी खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं आभार व्यक्त किया है। रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश मुरारका, दीपेश अरोरा, रामलखन पैकरा, भरत मटियारा, वंदना उईके, इतवारी कोच, टी.टी. बेहरा, आत्माराम बंजारे सभी तीरंदाज, कोच, सभी विजयी तीरंदाजों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page