*बिलासपुर में फर्जी मार्कशीट का खुलासा*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) सालों से दबा एक फर्जीवाड़ा तब उजागर हुआ जब एक युवक के सरकारी नौकरी के दस्तावेज सत्यापन में उसकी असली 8वीं की मार्कशीट सामने आ गई। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरकंडा में साल 2006 में फेल हुए छात्र के अंक व्हाइटनर से बदलकर उसे पास दिखाया था और स्कूल के रिकार्ड भी उसी हिसाब से दर्ज कर दिए गए थे, ताकि सच कभी बाहर न आए। अब 19 साल बाद जब मूल रिकॉर्ड मिलान हुआ तो पता चला कि छात्र पूरक परीक्षा में भी शामिल नहीं हुआ था और पूरा खेल स्कूल की मिलीभगत से रचा गया था। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सरकंडा में तब छात्र रवि कुमार यादव ने कक्षा आठवीं की परीक्षा दिलाई थी। इस दौरान वह दो विषय में फेल हो गया था। इसके बावजूद, स्कूल प्रबंधन की मिलीभगत से छात्र की अंकसूची में मूल अंकों को सफेदा से मिटाकर नए अंक से बदल दिया गया। इससे छात्र को पास दर्शाया गया था। इसी फर्जी मार्कशीट के आधार पर उसे बिना किसी रुकावट के कक्षा नवमी में दाखिला मिल गया। इस बड़े फर्जीवाड़े को दबाए रखने के लिए स्कूल प्रबंधन के आंतरिक रिकॉर्ड में भी उसी अनुरूप हेरफेर किया गया था, ताकि यह राज कभी बाहर न आए।

  • Related Posts

    *अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

    रायगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लैलूंगा विकासखंड के ग्राम नवीन घटगांव और…

    *खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, दर्जनभर ट्रैक्टर और 3 हाईवा जब्त*

    जांजगीर-चांपा। (सियासत दर्पण न्यूज़) जिले में खनिज माफिया पर जिला प्रशासन और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोकथाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर छत्तीसगढ़ और उड़ीसा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार*

    *अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *अवैध अफीम खेती पर पुलिस-प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 3 आरोपियों पर केस दर्ज*

    *खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, दर्जनभर ट्रैक्टर और 3 हाईवा जब्त*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *खनिज माफिया पर जिला प्रशासन का सख्त प्रहार, दर्जनभर ट्रैक्टर और 3 हाईवा जब्त*

    *झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *झगड़ा, मारपीट और हथियार लहराने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार*

    *सरकारी स्कूल में चोरी: चोरों ने चैनल गेट काटकर 95 हजार का सामान उड़ाया*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *सरकारी स्कूल में चोरी: चोरों ने चैनल गेट काटकर 95 हजार का सामान उड़ाया*

    *आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू को प्रशासन ने किया जिला बदर*

    • By SIYASAT
    • March 24, 2026
    • 1 views
    *आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू को प्रशासन ने किया जिला बदर*

    You cannot copy content of this page