*प्रेम विवाह से नाराज चाचा ने ससुर पर टंगिया से किया वार*

बिलासपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले ग्रामीण के बेटे ने गांव में रहने वाली युवती से प्रेम विवाह किया। इससे नाराज युवती के चाचा ने युवक के पिता पर टंगिया से हमला कर दिया। हमले में लहूलुहान ग्रामीण ने घटना की शिकायत चकरभाठा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्या है मामला
चकरभाठा क्षेत्र के ग्राम कुंआ में रहने वाले मनोज कुर्रे किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में रहने वाले लक्ष्मण जगत की भतीजी शशि से उनके बेटे अरमान ने प्रेम विवाह किया है। इसके बाद से लक्ष्मण उनके परिवार से रंजिश रखता है। बुधवार की सुबह मनोज अपने खेत पर काम करने के लिए गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वे खेत का काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। जब वे लक्ष्मण के घर के पास पहुंचे थे, उन्हें देखते ही लक्ष्मण गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर वह घर से टंगिया लेकर आ गया। उसने टंगिया से मनोज पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके हाथ और कंधे में चोट आई। इससे वे लहूलुहान हो गए। गांव के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घायल की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

  • Related Posts

    *कांकेर में IED निष्क्रिय करते समय धमाका, तीन DRG जवान शहीद*

    कांकेर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  माओवादियों की ओर से बिछाए गए आईईडी हटाने के अभियान में लगे सुरक्षा बल के तीनकर्मी शनिवार को कांकेर-नारायणपुर सीमा पर शनिवार को हुए धमाके में बलिदान…

    *बस्तर में अंधविश्वास: जादू-टोना के शक में दो भाइयों ने की हत्या*

    जगदलपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  बस्तर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के पखनार गांव में हुई हत्या ने अंधविश्वास की जड़ों को लेकर फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जादू-टोना के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर में “फर्स्ट केयर फाउंडेशन” एनजीओ का भव्य उद्घाटन,स्वास्थ्य और आपातकालीन सेवाओं पर रहेगा ध्यान केंद्रित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *रायपुर,,समाज सेविका श्वेता ठाकुर को शिक्षा समाज सेवा एवं साहित्य के क्षेत्र में नारी शक्ति सम्मान 2026 से किया गया सम्मानित*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    *जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक शिक्षक सत्यजीत निराला निलंबित*

    You cannot copy content of this page