*राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान 3 से 5 मार्च तक*

राज्य में 36 लाख 13 हजार 226 बच्चों को दी जाएगी पोलियो की दो बूंद
रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  पोलियो उन्मूलन अंतर्गत राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस अर्थात पल्स पोलियो अभियान का आयोजन राज्य में 3 मार्च से 5 मार्च 2024 तक किया जाएगा। अभियान के पहले दिन बूथ के माध्यम से तथा दुसरे एवं तीसरे दिन गृह भ्रमण कर 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी. आर. भगत ने बताया की अभियान के लिए वैक्सीन तथा अन्य आवश्यक सामग्री जिलों में उपलब्ध करा दी गई है। प्रदेश में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों को इस वर्ष 14 हज़ार से अधिक बूथ के माध्यम से कुल 36 लाख 13 हजार से अधिक बच्चो को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान ट्रांजिट दल के द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, मेला स्थल, हाट बाज़ार, ईट भट्टी, स्लम एरिया, भवन निर्माण आदि को विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। टीकाकरण दल का प्रशिक्षण ग्राम, सेक्टर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर पूर्ण कर लिया गया है। अभियान के दौरान सुपरवाईजर सभी बूथों का सुपरविजन भी करेंगे। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारिया पूरी कर ली गई है।

  • Related Posts

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) वन विभाग के मुखिया वी. श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं की शिकायतों को केंद्र सरकार ने संज्ञान में लेते हुए राज्य सरकार से जांच व…

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बुधवार को जारी 10वीं-12वीं के नतीजों में ठग भी सक्रिय रहे। नईदुनिया की पड़ताल में सामने आया है कि रिजल्ट घोषित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 1 views
    *”वन विभाग प्रमुख वी.श्रीनिवास राव पर भ्रष्टाचार, केंद्र ने छत्तीसगढ़ सरकार से मांगी रिपोर्ट”*

    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *”रिजल्ट से पहले ठगी का नया खेल: पास कराने के लिए मांग रहे लाखों”*

    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *ठगी के आरोपितों को पकड़ने गई रायपुर पुलिस खुद गुवाहाटी में घिर गई*

    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *भारतमाला मुआवजा घोटाला: रायपुर, भिलाई, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में ईडी की कार्रवाई*

    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, कोलकाता-पुणे फ्लाइट का यात्री अस्पताल में भर्ती*

    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    • By SIYASAT
    • April 30, 2026
    • 2 views
    *सारंगढ़-बिलाईगढ़ में नशे में ड्यूटी, उपनिरीक्षक का वीडियो हुआ वायरल*

    You cannot copy content of this page