*रायपुर, दो गुटों में विवाद के बाद जमकर मारपीट,,,शाम को बदमाश उत्पात मचाते है-पार्षद*

(सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर के पुरानी बस्ती इलाके में रविवार देर रात दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर चाकू से हमला किया और पत्थरों, बेल्ट व डंडों से भी एक-दूसरे को पीटा। सभी युवक नशे की हालत में थे और मामूली विवाद के बाद झगड़ा बढ़ गया। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है।

घटना रविवार रात करीब 8 बजे की पुरानी बस्ती थाना इलाके के पहाड़ी तालाब गार्डन की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पार्षद सरिता दुबे ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, करीब आधे घंटे बाद पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक दोनों गुटों के युवक करीब आधे घंटे तक चाकू लहराकर इलाके में दहशत फैलाते रहे। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बदमाश आधे घंटे तक चाकू लहराते और गाली गलौज करते दिखाई दे रहा है।

मौके पर खून के निशान, पत्थर, बेल्ट और युवकों के फटे कपड़े बिखरे पड़े मिले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, झगड़े में कई युवक घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। एक युवक के पेट पर गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्डन में रोजाना शाम को नशेड़ी युवकों का जमावड़ा होता है। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों ने अपने शटर बंद कर लिए।

पुलिस ने मौके से कुछ संदिग्धों की पहचान की है। इस मामले में राजेश शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने खेमकरण ध्रुव उर्फ फाइटर और अन्य दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।

आरोप है कि इन्होंने विकास यादव और छविराम मरकाम पर चाकू से हमला किया है। फिलहाल पुरानी बस्ती थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि झगड़े में शामिल युवकों की पहचान की जा सके।

शाम को बदमाश उत्पात मचाते है-पार्षद

इस मामले में सुंदर नगर वार्ड की पार्षद सरिता आकाश दुबे ने कहा कि इस जगह पर बदमाश आए दिन ऐसी वारदात करते हैं। पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

स्थानीय लोगों के घूमने फिरने के लिए पहाड़ी तालाब में गार्डन बनाया गया है। लेकिन इन असामाजिक तत्वों की वजह से शाम के समय इस जगह पर माहौल खराब रहता है। हम वार्ड वासियों के साथ मिलकर SSP को इस संबंध में शिकायत सौपेंगे।

  • Related Posts

    *बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा*

    बस्तर के लिए 360° प्लान-टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा और इनोवेशन पर फोकस पीएम का बस्तर दौरा बनेगा टर्निंग पॉइंट, बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…

    *अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी*

    रायपुर ।(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पीडीएस के तहत अप्रैल 2026 के लिए केरोसिन का आबंटन जारी कर दिया गया है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा*

    *बस्तर 2.0 की शुरुआत : मुख्यमंत्री साय ने पीएम मोदी को दिया आमंत्रण, विकास का ब्लूप्रिंट सौंपा*

    *अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी*

    *अप्रैल में राशनकार्डधारियों को मिलेगा केरोसिन, 528 किलोलीटर का आबंटन जारी*

    *तकनीक और तत्परता से सुरक्षित हो रहे कवर्धा के जंगल*

    *तकनीक और तत्परता से सुरक्षित हो रहे कवर्धा के जंगल*

    *जिंदगी की जंग में बना सहारा: आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल से कैंसर मरीजों को मिली नई उम्मीद*

    *जिंदगी की जंग में बना सहारा: आयुष्मान भारत और महारानी अस्पताल से कैंसर मरीजों को मिली नई उम्मीद*

    *सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

    *सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

    *विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुविधा: रायपुर के गांवों में ही होगी 64 तरह की जांच, रिपोर्ट मोबाइल पर*

    *विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सुविधा: रायपुर के गांवों में ही होगी 64 तरह की जांच, रिपोर्ट मोबाइल पर*

    You cannot copy content of this page