Home / छत्तीसगढ़ / *माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल*

*माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करने वाला वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार पर उठाए सवाल*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) कुख्यात माओवादी माडवी हिड़मा के एनकाउंटर के बाद उसके महिमामंडन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। इस भड़काऊ वीडियो को लेकर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यू-ट्यूबर के खिलाफ यूएपीए (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

यह एफआइआर रायपुर के सिविल लाइन थाने में दर्ज की गई है, जबकि मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) को सौंपी गई है।

पुलिस के मुताबिक, “कला टीवी” नामक यू-ट्यूब चैनल पर करीब 5 मिनट 20 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो का शीर्षक “हिड़मा स्मृति” रखा गया है। इसमें माओवादी हिड़मा का महिमामंडन करते हुए उसे महान साबित करने का प्रयास किया गया है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page