(सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव के एक खेत में अज्ञात युवक का अधजला शव मिला है। ग्रामीणों ने खेत में जली हुई हालत में शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है।
शुरुआती तौर पर आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या कहीं और कर शव को पहचान छुपाने के इरादे से खेत में लाकर जलाने की कोशिश की गई। शव की हालत इतनी खराब है कि, फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। आसपास के गांवों में गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।







