*जमानत पर बाहर आकर गर्लफ्रेंड की मदद से बैंक से निकाले 31 लाख*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

सारंगढ़-बिलाईगढ़। (सियासत दर्पण न्यूज़) प्रदेश में शेयर मार्केट के नाम पर करोड़ों की ठगी कर सुर्खियां बटोरने वाला रायकोना का कुख्यात महाठग शिवा साहू एक बार फिर अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया है। उच्च न्यायालय से जमानत मिलते ही उसने थाना स्तर के फर्जी लेटरपैड, सील और दस्तावेज तैयार कर बैंकिंग व्यवस्था को चकमा दिया। इस शातिराना अंदाज में उसने होल्ड खातों से 31 लाख रुपये निकाल लिए, जिससे कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ज्ञात हो कि शिवा साहू ने “शेयर मार्केट में पैसा डबल” करने का लालच देकर सरसींवा, सारंगढ़-बिलाईगढ़, बलौदाबाजार, सक्ती, रायगढ़ सहित कई जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों रुपये ठग लिए थे। ठगी की रकम से उसने आलीशान मकान, लग्जरी गाड़ियां और अन्य संपत्तियां खड़ी कर लीं। पीड़ितों की शिकायतों पर सरसींवा पुलिस ने उसे साथियों सहित गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया। ठगी से अर्जित संपत्तियों व वाहनों को जब्त कर बैंक खातों को होल्ड कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय से शर्तों के साथ जमानत मिलने के बाद शिवा साहू और उसके साथी बाहर आए। उम्मीद की जा रही थी कि कानून का डर उन्हें सुधारेगा, लेकिन इसके उलट उन्होंने और भी खतरनाक तरीके अपनाए। सरसींवा थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शिवा ने थाने के नाम से फर्जी लेटरपैड तैयार कराया। नकली दस्तावेज, आवेदन और सील को जमानत संबंधी कागजातों के साथ जोड़कर बैंक को गुमराह किया गया कि होल्ड खाते खोलने की अनुमति पुलिस ने दे दी है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page