*ईडी की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर एक साथ दबिश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीमों ने राजधानी रायपुर और महासमुंद जिले में एक साथ 9 ठिकानों पर छापेमारी की।

ईडी की कार्रवाई का प्रमुख केंद्र रायपुर के लॉ-विष्टा सोसाइटी स्थित हरमीत खनूजा का आवास रहा, जहां सुबह से दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट में भूमि अधिग्रहण, मुआवजा वितरण और वित्तीय लेन-देन में अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, ईडी की टीमों ने हरमीत खनूजा के सहयोगियों, कुछ सरकारी अधिकारियों और भूमि मालिकों से जुड़े ठिकानों पर भी दबिश दी है। छापेमारी के दौरान महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल डेटा और बैंकिंग लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page