*जिला अध्यक्ष के समक्ष दुर्ग शहर के सैकड़ो महिलाओं ने किया भाजपा प्रवेश*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

देश की राजनीति की मुख्यधारा भाजपा ही है – जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग,सियासत दर्पण न्यूज़। भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के समक्ष वरिष्ठ भाजपा नेत्री पूर्व जिला उपाध्यक्ष श्रीमति शारदा गुप्ता (पूर्व पार्षद) के नेतृत्व में

श्रीमती भूलन साहू, श्रीमती वंदना साहू,श्रीमती प्राची साहू, श्रीमती खेमलता देवांगन, श्रीमती बिमला साहू, श्रीमती रीता साहू ,श्रीमती अनिता गुप्ता, श्रीमती शीला सुखदेवे, श्रीमती उर्मिला साहू,श्रीमती सुनीता साहू, श्रीमती ललिता साहू, श्रीमती संगीता गुप्ता, श्रीमती आरती साहू , प्रिया साहू, श्रीमती सविता साहू, लालती साहू सहित सैंकड़ों महिलाओं ने भाजपा में प्रवेश लिया।

इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यों से प्रभावित होकर पूरे देश भर में बड़ा जन समुदाय भाजपा में प्रवेश ले रहा है। आज देश की राजनीति की दशा और दिशा भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से तय हो रही है, ऐसे में जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रति है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी का विस्तार हो रहा है। मैं भाजपा परिवार में सभी का स्वागत करता हूं। हम सब मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में जिला महामंत्री सुरेन्द्र कौशिक , मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल मदन वाढ़ई, गोविंद देवांगन, अजय ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page