Home / Durg c.g. / *तालाबो को भरने नहर व नालों की सफाई, शहर के नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी:*

*तालाबो को भरने नहर व नालों की सफाई, शहर के नालों एवं नालियों की सफाई का कार्य निरंतर जारी:*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

दुर्ग!सियासत दर्पण न्यूज़,, नगर पालिक निगम।महापौर धीरज बाकलीवाल एवं आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम स्वस्थ्य अमला द्वारा नहर- नाला-नालियों की सफाई हेतु विशेष अभियान के तहत नहर,नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर निरंतर जारी है। शंकर नाला उरला और बोरसी स्थित नालों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में मशीन से नालों की सफाई की जा रही है जबकि नालियों की सफाई का कार्य नए क्रय किये चैन माउंटेन मशीन के माध्यम से किया जा रहा है।

ताकि तालाबो को भरा जा सके।स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली द्वारा निरन्तर सफाई कार्य का मॉनिटरिंग कर रहें है।उन्होंने बताया कि नगर निगम महापौर व आयुक्त के दिशा निर्देश पर नहर,नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य जोन स्तर पर शुरू किया गया है।मशीन से नाला-नालियों की सफाई बेहतर ढंग से कर पानी के बहाव को व्यवस्थित करने के लिए अनेक जोन क्षेत्रों में मशीन से बड़े नालों की सफाई शुरू की गई है जबकि नालियों की सफाई का कार्य मशीन और सफाई अमले के माध्यम से किया जा रहा है।बता दे की पोटियाकला,कसारीडीह,इंदिरा मार्केट,पद्मनाभपुर,केलाबाड़ी आदर्श नगर रोड, मुक्त नगर क्षेत्र,कन्हैयापुरी, पोलसाय पारा के अलावा अन्य नालों की सफाई चैन अक्सवेटर मशीन के माध्यम से सफाई किया जाएगा,

सियासत दर्पण न्यूज़ से सैफिया क़ुरैशी की रिपोर्ट

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page