Home / राजधानी / *रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला, पांच आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू; युवक की मौत*

*रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में चाकूबाजी का मामला, पांच आरोपियों ने दौड़ा-दौड़ाकर मारे चाकू; युवक की मौत*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र के श्याम नगर में पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। रविवार देर रात दो गुटों के बीच हुए गैंगवार में चाकूबाजी से युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपियों को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारते देखा जा सकता है। तेलीबांधा पुलिस ने चार आरोपी लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव और आकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। दिव्यांश ध्रुव अभी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अभय सारथी (काशीराम नगर) का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अभय की हालत नाजुक बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात सामने आई थी, हालांकि पुलिस जांच में कुल पांच आरोपियों की भूमिका उजागर हुई है।

पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे आदित्य कुर्रे अपने दोस्त अभय सारथी के साथ श्याम नगर में आरोपियों से मिलने पहुंचा था। बताया गया कि दीपावली के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मुलाकात के दौरान सभी ने साथ बैठकर शराब पी। इसी बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई। विवाद हाथापाई में बदला और आरोपियों ने आदित्य व अभय पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

घटना के समय पूरे इलाके की लाइट बंद होने की बात भी सामने आई है, जिससे वारदात को पूर्व नियोजित बताया जा रहा है। हमले के बाद आरोपियों के भागने की तस्वीरें पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पुलिस ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों ही आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page