*रायपुर में बियर-बार में गर्लफ्रेंड का मर्डर*

रायपुर । (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर में बियर-बार में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को पीटा। बाल खींचकर जमीन पर पटका। रायपुर के मेट्रो बार में बॉयफ्रेंड ने शराब की बोतल से वारकर अपनी गर्लफ्रेंड का सिर फोड़ दिया। युवती चीखती रही, लेकिन युवक ने बाल खींचकर जमीन पर पटककर भी पीटा। पिटाई के युवक ने युवती को गले लगाकर रोया, फिर भाग गया। मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक युवती का नाम वेदिका सागर है, जो गीता नगर इलाके की रहने वाली थी। वहीं युवती को मारने वाले का नाम टी. सुनील राव उर्फ शीनू है। मारने का लाइव वीडियो भी सामने आया है। हालांकि विवाद किस वजह से हुआ, पुलिस जांच कर रही है।

दरअसल, वारदात 21 दिसंबर 2025 की है। रायपुर के गीता नगर इलाके में रहने वाली वेदिका सागर अपने परिचित टी. सुनील राव उर्फ शीनू (28 साल) आजाद चौक के मेट्रो बार गई हुई थी। दोनों के बीच अफेयर था। पहले भी दोनों मिलते-जुलते रहते थे।

CCTV फुटेज के मुताबिक 21 दिसंबर की दोपहर 3 बजे वेदिका और शीनू बार पहुंचे। जहां उन्होंने खाने में नॉनवेज और शराब ऑर्डर किया। CCTV में देखा जा सकता है कि दोनों बैठे हुए थे। टेबल पर खाना लगा था। साथ ही टेबल पर शराब की बोतल भी रखी हुई है।

इस दौरान अचानक किसी बात को लेकर युवती भड़की और शराब की बोतल उठाई फिर वापस रख दिया। इसके बाद शीनू अचानक भड़का और विवाद करने लगा। युवक ने गुस्से में आकर युवती के सीने पर हमला किया। इसके बाद सिर में तीन बार बोतल मारी, जिससे सिर फट गया। आंख में भी चोट आई।

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि बोतल से वार करने के बाद खून से सनी युवती को बाल खींचकर जमीन पर गिराया। थोड़ी देर तक दोनों वहीं मौजूद रहे। जाने से पहले युवक ने गंभीर घायल युवती को गले भी लगाकर रोया, फिर वहां से फरार हो गया।

वारदात के समय बार में युवक-युवती के अलावा एक अन्य युवक भी CCTV में कैद हुआ है। बार संचालक की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का इलाज जारी था, लेकिन 12 जनवरी को युवती ने दम तोड़ दिया।

युवती की मौत के बाद सोमवार को उसके परिवार वालों ने आजाद चौक पुलिस स्टेशन को घेर लिया। उन्होंने मांग की कि आरोपी के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज किया जाए। हालांकि, पुलिस ने आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

  • Related Posts

    *रायपुर में ब्रेक फेल, कार ब्रिज से गिरी: 4 युवकों की मौत, 2 गंभीर*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) शादी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कार सवार छह युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।…

    *रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन,कोकीन नेटवर्क का खुलासा*

    राजधानी रायपुर की पुलिस ने अंतरराज्यीय ही नहीं,बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली में दबिश दी और एक नाइजीरियन नागरिक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page