*9 साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले आरोपी का टूटेगा अवैध मकान*

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  सिविल लाइन थाना क्षेत्र में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म के जघन्य मामले के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तारी कर जेल भेजा है। जांच में सामने आया कि आरोपित का मकान नगर निगम के नियमों के विपरीत अवैध रूप से निर्मित है। इसके बाद निगम ने नियमानुसार अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई आगे बढ़ाई है। निगम अधिकारियों ने आरोपित के मकान पर नोटिस चस्पा कर निर्धारित समय-सीमा में जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन का कहना है कि समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने की स्थिति में मकान हटाने की आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद शहर में आक्रोश का माहौल है और समाज में अपराध के खिलाफ सख्त संदेश देने की मांग तेज हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था और नगर निगम नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Related Posts

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने अपने हजारों अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (डीए) में दो प्रतिशत की वृद्धि (DA Hike) कर दी है। मुख्य अभियंता…

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    रायपुर: (सियासत दर्पण न्यूज़) धमतरी-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) के चौड़ीकरण और उन्नयन परियोजना में वन विभाग के अधिकारियों की गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *विजय के CM बनने में विलंब, समर्थक का आत्महत्या का प्रयास*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *बिजली कर्मियों को राहत: DA वृद्धि से अब 60%, पिछला एरियर भी मिलेगा*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *पर्यावरण का भारी नुकसान: NH-30 परियोजना में गलत प्लानिंग से हजारों पेड़ कटे*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बलौदा में PM-SHRI स्कूल की हेडमास्टर सस्पेंड, ‘जन गण मन’ के बजाय ‘गॉड इज ग्रेट’ पढ़ाया*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *बिलासपुर में महिला से 1.04 करोड़ की साइबर ठगी, आतंकी कनेक्शन और ED के डर का किया इस्तेमाल*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    *छत्तीसगढ़ कोहका जमीन घोटाला: 10 लाख लेकर हुआ धोखाधड़ी, 4.50 करोड़ का लोन भी फर्जी तरीके से लिया*

    You cannot copy content of this page