Home / छत्तीसगढ़ / *रायपुर,छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में किया बदलाव*

*रायपुर,छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में किया बदलाव*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:(सियासत दर्पण न्यूज़)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर लालू यादव की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी आक्रामक मोड में आ गई है। पार्टी के नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ जोड़ लिया है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे ‘मोदी का परिवार’ शब्द अपडेट किया है। छत्तीसगढ़ में जिन लोगों ने एक्स हैंडल्स पर नाम के आगे मोदी का परिवार शब्द अपडेट किया है उनमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री रामविचार नेताम, विधायक संपत अग्रवाल सहित कई नेता नाम शामिल है। गौरतलब है कि ठीक ऐसा ही कैंपेन भाजपा ने साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भी चलाया था। तब कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया प्रोफाइल पर मैं भी चौकीदार जोड़ लिया था।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page