Home / National / *रायपुर,,भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नामों को अहम जिम्मेदारी मिलना प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि*

*रायपुर,,भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नामों को अहम जिम्मेदारी मिलना प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर:सियासत दर्पण न्यूज़, बीजेपी ने अपने राष्ट्रीय संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। इसमें कुल 69 पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं। नई टीम में छत्तीसगढ़ के दो नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। महासमुंद लोकसभा सीट से सांसद रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ के खाते में दो बड़ी जिम्मेदारियां
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ से दो नामों को अहम जिम्मेदारी मिलना प्रदेश संगठन के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नियुक्तियां संगठन के अलग-अलग महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़ी हैं। एक ओर महिला मोर्चे के जरिए महिला नेतृत्व और संगठन विस्तार को मजबूती देने की जिम्मेदारी होगी, तो दूसरी ओर सोशल मीडिया के मोर्चे पर भाजपा के डिजिटल प्रचार और संचार को गति देने की चुनौती होगी।

राष्ट्रीय टीम में बड़े नामों की एंट्री
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में विभिन्न राज्यों के कई प्रमुख नेताओं को स्थान दिया गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के तौर पर राजस्थान की वसुंधरा राजे सिंधिया, उत्तराखंड के तीरथ सिंह रावत, दिल्ली के राम माधव और ओडिशा के बैजयंत जय पांडा समेत कई नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर विनोद तावड़े, सुनील बंसल, बिप्लब कुमार देब, स्मृति ईरानी, डॉ. सतीश पूनिया, गजेंद्र पटेल, हरीश द्विवेदी और संजय भाटिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

रूप कुमारी चौधरी को महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को भाजपा के महिला संगठन के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें महिला मोर्चे के संगठनात्मक कार्यक्रमों, महिला कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय और पार्टी के विस्तार से जुड़े कार्यों में भूमिका निभानी होगी।छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन में महिला नेतृत्व को मिली यह जिम्मेदारी प्रदेश भाजपा के लिए भी खास संदेश मानी जा रही है।

सोशल मीडिया की कमान दीपक म्हस्के के हाथ
दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा की राजनीति में डिजिटल प्लेटफॉर्म की बढ़ती भूमिका के बीच यह पद बेहद अहम माना जाता है।म्हस्के पहले से ही पार्टी की सोशल मीडिया और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े कार्यों में सक्रिय रहे हैं। अब राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके सामने पार्टी के डिजिटल कम्युनिकेशन, सोशल मीडिया कैंपेन और ऑनलाइन संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने की चुनौती होगी।

युवा से किसान मोर्चे तक संगठन का विस्तार
भाजपा ने नई टीम में युवा, महिला, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चों के लिए भी राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व तय किया है। गुजरात से डॉ. हेमांग जोशी को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। नई नियुक्तियों के जरिए भाजपा ने संगठन के अलग-अलग सामाजिक वर्गों और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी पकड़ मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय राजनीति में बढ़ी हिस्सेदारी
रूप कुमारी चौधरी और दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारी मिलने से छत्तीसगढ़ भाजपा की राष्ट्रीय स्तर पर मौजूदगी और मजबूत हुई है। महिला संगठन और सोशल मीडिया जैसे दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी मिलना आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की राजनीतिक और संगठनात्मक भूमिका के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा सकता है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page