Home / राजधानी / *राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पिता ने अपनी सगी नाबालिग बेटी से तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म*

*राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला पिता ने अपनी सगी नाबालिग बेटी से तीन साल से कर रहा था दुष्कर्म*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

रायपुर,, सियासत दर्पण न्यूज़,,छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से कई बार दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई और एक बच्चे की मां भी बन गई. इसके बाद उसने बेटी के नवजात को बेच दिया. इस पूरे मामले में आरोपी पिता का साथ नाबालिग की बुआ, एक नर्स समेत आठ लोगों ने दिया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना जानने के बाद हर कोई सन्न रह गया है.

नवजात को बेचने का मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की ने अपने पिता पर करीब 3 साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता, बुआ समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

मामला न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि रेप के बाद वह 2 बार प्रेग्नेंट हुई। इस दौरान आरोपियों ने दवाई खिलाकर जबरदस्ती अबॉर्शन भी कराया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में फर्जी दस्तावेज तैयार कराने और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराने से जुड़े लोग भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया कि साल 2023 में अमलीडीह क्षेत्र में एक रिश्तेदार के घर पिता ने उसे जबरन शराब पिलाई और मारपीट कर रेप किया। आरोप है कि पिता ने घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पीड़िता के मुताबिक, इसके बाद आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। जब उसने इसकी जानकारी अपनी बुआ को दी तो आरोप है कि बुआ ने पिता का साथ दिया और पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे जबरन अबॉर्शन की दवा खिला दी।

पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने नाबालिग का कथित शोषण 2023 से शुरू किया था. उस समय आरोपी की पत्नी उससे अलग हो गई थी और अपनी तीनों बेटियां उसके पास छोड़ गई.

3 साल से करता आ रहा दुष्कर्म
पुलिस को दी गई शिकायत में बताया, आरोपी पिता (38) ने 2023 में रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर पुलिस थाना क्षेत्र के अमलीडीह इलाके में एक रिश्तेदार के घर पर तीन बहनों में सबसे बड़ी लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. उसने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसे मार डालेगा.

इस दौरान आरोपी नाबालिग बेटी की दुष्कर्म करता रहा और वह गर्भवती हो गई. जब लड़की ने अपनी बुआ को गर्भावस्था के बारे में बताया कि तो बुआ ने उसके पिता को जानकारी दे दी. इसके बाद पिता ने बुआ की मदद से मारपीट कर गर्भपात की दवा खिला दी, जिससे गर्भपात हो गया.

गर्भपात के बाद भी जारी रखी दरिंदगी
आरोप है कि इसके बाद भी पिता ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म जारी रखा और 2025 में फिर से गर्भवती हो गई. इसके बाद वह उसे वर्षा मंडल नाम की एक नर्स के घर ले गया. नर्स ने आरोपी पिता को भरोसा दिया कि वह उसकी बेटी को अपने पास रखेगी और सुरक्षित प्रसव का इंतजाम करेगी.

इसके बाद वर्षा ने अपनी जान-पहचान वाली दूसरी नर्स गीता राय के घर लड़की को भेज दिया. यहां पीड़िता लगभग दो महीने तक रही.

गीता ने फर्जीवाड़ा कर अस्पताल में कराया भर्ती
पुलिस ने बताया कि गीता ने कथित तौर पर लड़की की उम्र छिपाई, उसे बालिग और शादीशुदा बताया और आधार कार्ड समेत नकली कागजात का इस्तेमाल कर रायपुर के डंगनिया इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, इसके बाद लड़की ने सर्जरी के जरिए एक लड़के को जन्म दिया.

उन्होंने बताया कि प्रसव के बाद डॉक्टर, लड़की के पिता और दूसरे आरोपियों ने कथित तौर पर नवजात बच्चे को किसी और व्यक्ति को बेच दिया. प्रसव के बाद नाबालिग को लगभग 15 दिनों तक गीता राय के घर पर रखा गया और बाद में आरोपी उसे घर वापस ले आया.

सोशल मीडिया के जरिए मां से संपर्क किया
बाद में पीड़िता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी मां से संपर्क किया और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने बताया कि सोमवार को उसकी मां उसे थाने ले गई, जिसके बाद शिकायत दर्ज की गई. फिर न्यू राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने कई धाराओं में आरोपी और उसका साथ देने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

ये आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में पीड़िता के पिता और बुआ, रोहित कुमार राय (35), उसकी पत्नी योगिता राय उर्फ गीता (32), एक निजी हॉस्पिटल के सुपरवाइज़र साहेब मंडल (42), उसकी पत्नी वर्षा मंडल (34), नवजात बच्चे को कथित तौर पर खरीदने वाला व्यक्ति और एक अन्य महिला शामिल हैं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है.
*साभार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page