Home / कबीर धाम (कवर्धा) / *कवर्धा,भीषण गर्मी में वन्यप्राणियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा पीने का पानी,सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

*कवर्धा,भीषण गर्मी में वन्यप्राणियों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा पीने का पानी,सियासत दर्पण न्यूज़ कवर्धा से दुखहरण सिंह ठाकुर की रिपोर्ट*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

अभ्यारण मे सासर पीट निर्माण कराकर बुझा रहे वन्यप्राणियों का प्यास

कवर्धा,सियासत दर्पण न्यूज़ – वन्य प्राणी जंगलों में नाले सूखने के कारण इधर-उधर भटक रहे हैं। वन्य प्राणी यत्र तत्र झरिया गड्ढे आदि की तलाश कर अपने प्यास बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए वन्य प्राणियों को सुलभ जल उपलब्ध करने हेतु वन विभाग के द्वारा जंगलों में सासर पीट का निर्माण कराया गया है। जिसमें टैंकरों के माध्यम से जल भरा जा रहा है। भोरमदेव अभ्यारण में ही लगभग 20 सासर पीट का निर्माण कराया गया है जिसमें जल की उपलब्धता वनकर्मियों द्वारा सुनिश्चित की जाती है। प्रत्येक सासर पीट में जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु पृथक-पृथक सासर पीट वार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इस प्रकार की कार्यवाही का लाभ वन प्राणियों को प्राप्त हो रहा है और वन्य प्राणी समय-समय पर सासर पीट से जाकर जल ग्रहण भी कर रहे हैं। इसके साथ ही बांधा, मादा घाट मार्ग में मंदिर के पास हैंड पंप से प्रतिदिन पानी भर कर रखा जाता है जिसमें से बंदर एवं अन्य पक्षी प्यास बुझा रहे हे

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page