*रायपुर,महात्मा गांधी के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राय शर्मनाक – दीपक बैज*

  • मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री पद की जगहंसाई कराया
  • गांधी जी के बारे में मोदी का कुछ भी बोलना सूरज को दिया दिखाना

रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  निवृतमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बारे में यह कहना कि गांधी फिल्म के बाद दुनिया ने गांधी जी को जाना बेहद आपत्तिजनक है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि मोदी की यह टिप्पणी भारत के प्रधानमंत्री की जगहंसाई करने वाला है। नरेंद्र मोदी का गांधी के बारे में ज्ञान दुनिया के सामने भारत को शर्मसार करने वाला है। कैसे भारत का प्रधानमंत्री देश की आजादी के महानायक के बारे में ऐसी टिप्पणी कर सकता है। मोदी महात्मा गांधी के बारे में नहीं जानते तो यह उनका दुर्भाग्य है। महात्मा गांधी को सारी दुनिया जानती है। 80 से अधिक देशों में उनकी मूर्ति लगी है। दुनिया भर के 120 से अधिक देशों में विश्वविद्यालयों में गांधी के अहिंसा के दर्शन को पढ़ाया जाता है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गांधी शांति प्रेम के पुजारी थे। नरेंद्र मोदी सिर्फ नफरत की बातें करते है। वे सही में गांधी को नहीं जानते है। गांधी जी के बारे में दुनिया को बताने के लिये किसी फिल्म की जरूरत नहीं थी। गांधी जी पर फिल्में बना कर किताबें लिखकर मीमांसा लिखकर कथाकार अमर हो गये। गांधी जी जब आजादी की लड़ाई लड़ रहे थे तब मोदी के दल के पूर्वज आजादी की लड़ाई का विरोध कर रहे थे। वे गांधी के खिलाफ अंग्रेजी शासन के पक्षकार बन कर घूम रहे थे, ऐसी विचारधारा का व्यक्ति गांधी जी को कमतर आंकता है तो यह उसका नहीं उसके संस्कारों का दोष है।
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि महात्मा गांधी वो सूर्य है जिसने पूरे विश्व को अंधेरे से लड़ने की ताकत दी है। सत्य, अहिंसा के रूप में बापू ने दुनिया को ऐसा मार्ग दिखाया जो कमजोर से कमजोर व्यक्ति को भी अन्याय के खिलाफ खड़े होने का साहस देता है। बापू को किसी संघ के शाखा शिक्षित के प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं।
  • Related Posts

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर जन-सुनवाई का कार्यक्रम जारी किया है। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़…

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    बस्तर की शांति के लिए सरकार प्रतिबद्ध- उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन में पांचों स्तंभों को एकीकृत करने में छत्तीसगढ़ राज्य अग्रणी उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सरकार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 2 views
    *रायपुर,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग,,राज्य की बिजली कंपनियों द्वारा दायर याचिकाओं पर करेगा जन-सुनवाई*

    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *रायपुर,,नए आपराधिक कानूनों के प्रयोग से पुलिस प्रक्रिया हुई तीव्र एवं आसान – उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *मैनपाट महोत्सव से सरगुजा की संस्कृति और अस्मिता को मिलेगी व्यापक पहचान: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 3 views
    *सामूहिक विवाह में पहले से विवाहित जोड़े ने लिया योजना का लाभ, जांच की मांग तेज,,गणेश तिवारी की रिपोर्ट*

    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 5 views
    *रायपुर,फर्जी वसीयत मामले में जल्द होगी शहजादी बेगम पर भी कार्यवाही*

    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    • By SIYASAT
    • February 13, 2026
    • 4 views
    *रायपुर,,बिरगांव ब्लाक कांग्रेस द्वारा पंकज शर्मा जी के नेतृत्व मे आज बिरगांव निगम आयुक्त को लोगों की समस्या के निराकरण हेतु ज्ञापन दिया गया*

    You cannot copy content of this page