Home / राजधानी / *रायपुर में फिर हत्या,, हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है ,,अगस्त के 2 हफ्ते में 9 लोगों की हत्या*

*रायपुर में फिर हत्या,, हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है ,,अगस्त के 2 हफ्ते में 9 लोगों की हत्या*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर,,सियासत दर्पण न्यूज़, राजधानी रायपुर में हाल ही के दिनों में एक हफ्ते में 6 लोगों की हत्या कर दी गई थी, वहीं अब गुढियारी गोगांव इलाके में जुआ खेलने के दौरान हुई चाकूबाजी की वारदात में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बताया जा रहा है कि ये घटना बीती रात की है। मृत युवक के सीने, पेट समेत शरीर में धारदार हथियार से हमला किया गया है। गुढ़ियारी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

हत्या कर रची ये खौफनाक साजिश मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात गोगांव रेल्वे पटरी के पास जुआ खेल रहे लोगों के बीच हार-जीत के पैसों के लेनदेन का विवाद हो गया और प्रीतम साहू की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं आरोपियों ने इसे आत्महत्या की साजिश बनाने के लिए शव को रेल्वे ट्रैक पर डाल दिया जिससे प्रीतम की टांग कट गई। सूचना मिलते ही मौके पर सुबह पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामे के बाद पीएम के लिए मर्चुरी भेज दिया। शव परिक्षण के दौरान धारदार हथियार से सीने, पेट समेत शरीर में कई गहरे घाव देखकर पुलिस के होश उड़ गए। उसके बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच हरकत में आई और देर रात तक सभी संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तब हत्या का खुलासा हुआ।

हत्या की वारदातों से पूरे सिस्टम पर कई सवालिया निशान खड़े कर दिये है।

मामला गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के गोगांव का है। पुलिस के मुताबिक, अशोक नगर निवासी प्रीतम साहू (19) नड्डा बेचने का काम करता था। वह पिछले दो दिनों से काम पर नहीं जा रहा था। सोमवार को गोगांव अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक किनारे उसका शव मिला। शव की हालत देखकर लोगों ने इसे ट्रेन हादसा समझकर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक का एक पैर कटा हुआ था और उसके कपड़े खून से सने थे। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान होने पर परिजनों को घटना की सूचना दी गई।

गुढ़ियारी पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। –

गुढ़ियारी पुलिस हिरासत में लिए गए 4 लोगों से पूछताछ कर रही है।
पैसों को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस ने परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मामले में नया मोड़ सामने आया। जांच में पता चला कि प्रीतम को आखिरी बार रेलवे ट्रैक के पास कुछ युवकों के साथ जुआ खेलते हुए देखा गया था। इसी दौरान हार-जीत के पैसों को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था।

मृतक का नाम प्रीतम साहू बताया जा रहा है। –

मृतक का नाम प्रीतम साहू बताया जा रहा है।
चार लोगों से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस को आशंका है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने प्रीतम पर चाकू से हमला कर दिया। हत्या के बाद शव को रेलवे ट्रैक के किनारे छोड़ दिया गया, ताकि मामला दुर्घटना का लगे। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए तीन नाबालिग और एक युवक से पूछताछ कर रही है।

अगस्त के 15 दिनों में ही शहर में 9 लोगों की हत्या हो चुकी है। इनमें से 6 हत्याएं प्रेम संबंधों को लेकर हुए विवाद के चलते हुई हैं। वहीं, पिछले साढ़े पांच सालों में रायपुर और ग्रामीण क्षेत्र में हत्या के 409 मामले दर्ज किए गए हैं।

इस महीने खमतराई और मुजगहन थाना क्षेत्र में दो-दो, जबकि अभनपुर, सरस्वती नगर, गंज, आमानाका और गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक-एक हत्या की घटना सामने आई है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page