रायपुर,सियासत दर्पण न्यूज़/नेताजी कन्हैया लाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशन लाल बाजारी ने वार्ड मे स्मार्ट मीटर के विरोध मे फॉर्म वितरण करते हुए बताया की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के नेतृत्व पर नेताजी कन्हैयालाल बाजारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 16 वीर शिवाजी वार्ड एवं वार्ड क्रमांक 19 डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वार्ड में स्मार्ट मीटर के विरोध में एवं बढ़ते बिजली दर के विरोध में जनसंपर्क कर फार्म वितरण किया गया

जिसमें शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री कुमार शंकर मेनन के साथ शहर के पदाधिकारी, ब्लॉक के पदाधिकारी, वार्ड के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के समस्त सदस्य उपस्थित हुए।






