*रायपुर में फर्जी कैफे का भंडाफोड़, पुलिस ने मारा छापा*

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित ‘फर्जी कैफे’ में देर रात चल रही पार्टी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। तेलीबांधा पुलिस ने रेड मारकर डीजे जब्त किया और कोलाहल अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही कैफे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है।

तेलीबांधा पुलिस को रात साढ़े 12 बजे सूचना मिली थी कि, वीआईपी रोड स्थित बेबीलॉन इंटरनेशन के ‘फर्जी कैफे’ में डीजे की धुन पर युवक-युवतियां पार्टी कर रही हैं। सिविल लाइन एसीपी रमाकांत साहू ने शिकायत को गंभीरता से लिया और पुलिस को रेड कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

इसके बाद तेलीबांधा पुलिस की टीम रात करीब 1:15 बजे मौके पर पहुंची। अंदर बड़ी संख्या में युवक-युवतियां मौजूद थे, तेज आवाज में डीजे बज रहा था और शराब पार्टी चल रही थी।

पुलिस ने मौके से डीजे सिस्टम जब्त कर लिया और कोलाहल अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। इस मामले में सोमवार को कोर्ट में इस्तगासा (लिखित शिकायत) भी पेश किया गया है।

एसीपी रमाकांत साहू ने बताया कि, नियमों का उल्लंघन किया गया है। देर रात तक बिना अनुमति पार्टी आयोजित करना और तेज आवाज में डीजे बजाना नियमों के खिलाफ है। इस संबंध में कैफे का लाइसेंस निरस्त करने के लिए कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि, शहर में लेटनाइट पार्टी, ध्वनि प्रदूषण और अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब और कैफे के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि, नियमों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

48
Picsart_24-01-20_17-05-11-573
  • Related Posts

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़)  छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी जमीन के बंटवारे और ऋण…

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    रायपुर।(सियासत दर्पण न्यूज़) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    *पटवारी 15 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार*

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    *नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट*

    *अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज उत्खनन व परिवहन के मामलों में 1 जेसीबी सहित 4 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन करते 4 हाईवा जब्त*

    *एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस*

    *एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस*

    *अवैध खनिज परिवहन के मामले में 13 वाहन जब्त*

    *अवैध खनिज परिवहन के मामले में 13 वाहन जब्त*

    You cannot copy content of this page