Home / राजधानी / *जुए की फड़ पर पुलिस की रेड, 2 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार*

*जुए की फड़ पर पुलिस की रेड, 2 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार*

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

रायपुर। (सियासत दर्पण न्यूज़) रायपुर ग्रामीण पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए धमतरी-रायपुर बॉर्डर पर चल रही जुए की फड़ पर दबिश दी। अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम टोकरो के पास खेतों में संचालित इस फड़ से पुलिस ने दो हाईप्रोफाइल जुआरियों को गिरफ्तार किया।

10 से ज्यादा आरोपी अंधेरे और खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम भिलाई निवासी राहुल सिंह और रायपुर तेलीबांधा निवासी रितेश कुमार है। आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने 6 लाख 34 हजार कैश और BMW कार बरामद किया है।

दरअसल 6 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टोकरो और मानिकचौरी गांव के बीच मेन रोड से करीब एक किलोमीटर अंदर खेतों में जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

पुलिस को देखते ही वहां मौजूद करीब 15 जुआरी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया।

रायपुर ग्रामीण के पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर-धमतरी बॉर्डर पर जुआ खिलाए जाने की जानकारी मिलने पर रेड मारी गई। इससे पहले कई आरोपी फरार हो गए। रेड में मौके से 6 लाख 34 हजार रुपए नकद, एक ताश की गड्डी, दो आईफोन और एक मर्सिडीज कार जब्त की गई। जुआ खेलने वाले अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। अफसरों के अनुसार इस मामले में और भी गिरफ्तारी हो सकती है।

3
IMG-20260612-WA0029
IMG-20260612-WA0030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page